फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   New york city man arrives at metro station wearing jacket with live cockroaches video goes viral

Viral Video: न्यूयॉर्क मेट्रो में दिखा अजीब नजारा, जिंदा कॉकरोच वाली जैकेट पहने शख्स का वीडियो हुआ वायरल

Mon, 13 Apr 2026 05:20 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Mon, 13 Apr 2026 05:20 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में एक शख्स ट्रांसपेरेंट जैकेट पहने प्लेटफॉर्म  पर नजर आ रहा है। खास बात ये है कि, जैकेट के अंदर जिंदा कॉकरोच घूम रहे थे, जिन्हें देखकर आसपास मौजूद लोग हैरानी से उसे देख रहे थे।

विज्ञापन
New york city man arrives at metro station wearing jacket with live cockroaches video goes viral
जिंदा कॉकरोच वाली जैकेट पहन मेट्रो पहुंचा शख्स - फोटो : @mo.of.everything

विस्तार

विज्ञापन

New York City Live Cockroach Jacket Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। अब इन दिनों एक जिंदा कॉकरोच वाली जैकेट पहने शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ट्रांसपेरेंट जैकेट पहने न्यूयॉर्क सिटी के सबवे प्लेटफॉर्म  पर खड़ा नजर आ रहा है। खास बात ये है कि, जैकेट के अंदर जिंदा कॉकरोच घूम रहे थे, जिन्हें देखकर आसपास मौजूद लोग हैरानी से उसे देख रहे थे।

Viral Video: विदेशी समझकर लड़की ने की ठगने की कोशिश, फिर जो हुआ उसे देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

विज्ञापन

न्यूयॉर्क सिटी की सबवे में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स ने ओवरसाइज्ड पफर जैकेट पहन रखी है, जिसमें ट्रांसपेरेंट कंपार्टमेंट्स बने हैं। जैकेट के हर हिस्से में जिंदा कॉकरोच साफ दिखाई दे रहे हैं और लगातार हिल-डुल रहे हैं। आसपास खड़े यात्रियों ने इस अजीब नजारे पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी, कुछ लोग शख्स को देख असहज नजर आए, तो कुछ सिर्फ देखते रह गए । 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mo (@mo.of.everything)


जिंदा कॉकरोच वाली ट्रांसपेरेंट जैकेट पहने शख्स के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, न्यूयॉर्क सबवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को अजीबोगरीब जैकेट पहने हुए देखा गया, जिसमें जिंदा कॉकरोच भरे हुए थे। वीडियो को कई हजारों लोगों को ने देखा और लाइक भी किया है। 


बाद में पता चला कि यह कोई सामान्य हरकत नहीं, बल्कि एक सोचा-समझा मार्केटिंग स्टंट था। जिसे एक स्ट्रीटवियर ब्रांड ने तैयार किया था।यह ब्रांड अपने अलग और अनोखे फैशन प्रयोगों के लिए जाना जाता है। तो वहीं इस जैकेट में जिन कॉकरोच का इस्तेमाल किया गया, वे मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच बताए जा रहे हैं। यह एक ऐसी प्रजाति है जिसे आमतौर पर शैक्षणिक प्रदर्शन, फिल्मों और पालतू के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि ये इंसानों के लिए अपेक्षाकृत कम जोखिम वाले होते हैं। 

Viral Video: नकल रोकने के लिए ट्यूशन टीचर ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क किनारे बैठाकर करा दी परीक्षा

जिंदा कॉकरोच वाली जैकेट पहने शख्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ लोगों ने इसे क्रिएटिव और अलग बताया, तो कई ने इसे बेहद अजीब और असहज करने वाला भी बताया। लेकिन इतना जरूर है कि इस जैकेट ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कमी नहीं छोड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed