NASA Space Debris: फ्लोरिडा में घर की छत पर गिरी रहस्यमयी वस्तु, नासा ने बताया सच
नासा ने जांच में माना है कि यह 700 ग्राम की एक धातु की वस्तु थी। इसे मार्च 2021 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ दिया गया था।
विस्तार
NASA Space Debris: अमेरिका के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित राज्य फ्लोरिडा में एक ऐसी घटना घटी, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक व्यक्ति के घर पर अचानक आसमान से एक रहस्यमयी वस्तु गिरी। इस वस्तु के गिरने से दो मंजिला इमारत की छत में छेद हो गया। यह वस्तु छत को तोड़ते हुए एक कमरे में जा गिरी।
व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर इस घटना के बारे में जानकारी दी। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस रहस्यमयी वस्तु की जांच के बाद हैरान करने वाला खुलासा किया है। यह वस्तु व्यक्ति के घर पर आठ मार्च 2024 को गिरी थी।
नासा ने जांच में माना है कि यह 700 ग्राम की एक धातु की वस्तु थी। इसे मार्च 2021 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ दिया गया था। अंतरिक्ष में कचरे को डिस्पोज करना आम बात है। माना जाता है कि जब यह पृथ्वी के वायुमंडल में आएगा, तो जल जाएगा, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। वर्तमान समय में वैज्ञानिकों के लिए अंतरिक्ष में मलबा एक बड़ी चुनौती बन गई है।
Nostradamus Prediction: क्या ईरान के इजराइल पर हमले के बाद सच होने जा रही नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी?
अलेजांड्रो ओटेरो नाम के व्यक्ति के घर की छत पर यह वस्तु गिरी थी। अलेजांड्रो ओटेरो फ्लोरिडा के नेपल्स में रहते हैं। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को आसमान से कोई वस्तु गिरी, जो छत को तोड़कर मेरे बच्चे के कमरे में जा गिरी। ओटेरो के घर की छत पर गिरी धातु एक फ्लैट वुडन स्ट्रक्चर है। साल 2021 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से फेंके गए डिस्पोजल पैलेट पर पुरानी बैटरियों को रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया था।
Sun Interesting Facts: कब खत्म होगा सूर्य? जानिए सूरज से जुड़ी रोचक बातें
पृथ्वी की कक्षा में घूम रही हैं 25 हजार से अधिक वस्तुएं
अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, 10 सेंटीमीटर से बड़ी 25 हजार से अधिक वस्तुएं पृथ्वी की कक्षा में घूम रही हैं। सबसे हैरानी वाली बात है कि यह मलबा 8 किमी प्रति सेकेंड की तेज रफ्तार से घूम रहे हैं। नासा ने बताया कि बीते 50 सालों में हर दिन औसतन मलबे का एक टुकड़ा धरती पर वापस गिरता है।