फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mother makes this offer to her daughters of giving 29 lakh rupees for not getting married know the story

Viral News: 'शादी न करने पर मैं 29 लाख रुपये दूंगी', मां ने बेटियों के सामने रखा ये ऑफर, जानें क्या है कहानी?

Sun, 26 Oct 2025 05:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 26 Oct 2025 05:03 PM IST
सार

Viral News: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला, जिसने खुद को केट बताया है, ने बताया कि उसने अपनी बेटियों से वादा किया है कि अगर वे शादी नहीं करेंगी, तो वह उन्हें 35,000 डॉलर यानी करीब 29 लाख रुपये देगी।

विज्ञापन
Mother makes this offer to her daughters of giving 29 lakh rupees for not getting married know the story
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
loader

विस्तार

हर माता पिता की यही कोशिश होती है कि वे अपनी बेटियों की शादी अच्छे घर में और सही समय पर कर दें। भारत में तो इसे एक बड़ी जिम्मेदारी माना जाता है, लेकिन विदेशों में हालात थोड़े अलग हैं। वहां बच्चे बड़े होकर खुद अपने जीवनसाथी का चुनाव करते हैं और शादी का खर्चा भी खुद उठाते हैं। मगर आजकल शादियों का खर्च इतना बढ़ गया है कि बहुत से लोग शादी को बोझ समझने लगे हैं। अब सोचिए, अगर कोई मां अपनी बेटियों को शादी ना करने पर लाखों रुपये का इनाम देने लगे, तो सुनने में कितना अजीब लगेगा। लेकिन ऐसा ही हुआ है और यही वजह है कि एक विदेशी मां सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला, जिसने खुद को केट बताया है, ने बताया कि उसने अपनी बेटियों से वादा किया है कि अगर वे शादी नहीं करेंगी, तो वह उन्हें 35,000 डॉलर यानी करीब 29 लाख रुपये देगी। यह सुनकर लोग हैरान रह गए कि कोई मां अपनी बेटियों को ऐसा ऑफर कैसे दे सकती है। लेकिन जब केट ने इसकी वजह बताई तो बहुत से लोग उसकी सोच से प्रभावित भी हुए।
विज्ञापन


मां ने बेटियों को दिया यह ऑफर
चार बच्चों की मां केट ने बताया कि वह शादी के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उन्हें उन शादियों से परेशानी है जिन पर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है। उन्होंने कहा कि आजकल शादियों में लोग दिखावे के चक्कर में इतना खर्च कर देते हैं कि बाद में कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं। उन्होंने अपने वीडियो में कहा, “अगर मेरी बेटियां शादी नहीं करना चाहें तो उन्हें मेरी तरफ से एक चेक मिलेगा। मैं ऐसा इसलिए कर रही हूं क्योंकि ज्यादातर कपल अपनी शादी की शुरुआत कर्ज लेकर करते हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


केट ने साझा किया अपना अनुभव
केट ने अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने खुद शादी की थी, तो उन्होंने और उनके पति ने बहुत भव्य समारोह किया था। शादी भले ही शानदार रही, लेकिन अगले पांच साल तक दोनों को उस कर्ज को चुकाने के लिए मेहनत करनी पड़ी जो उन्होंने शादी के लिए लिया था। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फिर से मौका मिले तो वो उस पैसे को किसी घर की डाउन पेमेंट, हनीमून या रिटायरमेंट फंड में लगाना पसंद करेंगी। केट का कहना है कि शादी का असली मतलब एक-दूसरे के प्रति वचन देना है, न कि दिखावा करना। उनका मानना है कि कोर्ट हाउस में शादी करना या फिर घर के गार्डन में छोटा सा फंक्शन रख लेना भी उतना ही खूबसूरत हो सकता है, जितना किसी बड़े हॉल में लाखों खर्च कर के की गई शादी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed