फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mother Elephant Reunites With Her Calf After a Seven-Hour Search in a Viral Video

वायरल: 7 घंटे तक मां का इंतजार करता रहा नन्हा हाथी, फिर जंगल से लौट आई मां और भावुक हो गए लोग

Mon, 26 Oct 2026 09:40 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 26 Oct 2026 09:40 AM IST
सार

Viral Video: पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग इलाके में पानी की टंकी में गिरे मां हाथी और उसके बच्चे को बचाया गया। अलग होने के बाद वनकर्मियों ने करीब सात घंटे तक मां को तलाशा। आखिरकार, मां अपने झुंड के साथ लौटी और बच्चे को अपने साथ ले गई।
 

विज्ञापन
Mother Elephant Reunites With Her Calf After a Seven-Hour Search in a Viral Video
सात घंटे तक मां को तलाशते रहे वनकर्मी - फोटो : X@ParveenKaswan

विस्तार

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में से एक होता है। मां अपने बच्चे को मुसीबत में देखकर उसे बचाने के लिए हर कोशिश करती है। यह बात सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि जानवरों पर भी लागू होती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्हे हाथी और उसकी मां का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा अपनी मां से बिछड़ जाता है। इसके बाद वनकर्मी करीब सात घंटे तक उसकी मां को तलाशते रहते हैं। आखिरकार मां हाथी अपने झुंड के साथ लौटती है और अपने बच्चे को साथ ले जाती है। दोनों के मिलन का यह नजारा देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

विज्ञापन



पानी की टंकी में गिर गए थे मां और बच्चा
यह घटना पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग इलाके की बताई जा रही है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने अकाउंट से साझा किया है। उन्होंने वीडियो के साथ घटना की जानकारी भी दी है। बताया गया कि एक मां हाथी और उसका बच्चा पानी की टंकी में गिर गए थे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वन विभाग की टीम ने बचाव अभियान चलाया। टीम ने काफी मेहनत के बाद मां और बच्चे को टंकी से बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान दोनों अलग हो गए। इसके बाद वनकर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मां हाथी को खोजकर उसे उसके बच्चे से दोबारा मिलाने की थी।
विज्ञापन

 



सात घंटे तक मां को तलाशते रहे वनकर्मी
बच्चे को सुरक्षित जंगल में छोड़ने के बाद वनकर्मियों ने उसकी मां की तलाश शुरू कर दी। टीम ने करीब सात घंटे तक उसे खोजने की कोशिश की। इस दौरान नन्हा हाथी अपनी मां से मिलने का इंतजार करता रहा। आखिरकार वनकर्मियों की मेहनत रंग लाई और मां हाथी का पता चल गया। वीडियो में जंगल की ओर से एक हाथी आता दिखाई देता है। कुछ देर बाद वह अपने झुंड के साथ वापस लौटता है। इसके बाद मां हाथी अपने बच्चे के पास पहुंचती है और उसे अपने साथ ले जाती है। मां और बच्चे को दोबारा साथ देखकर वहां मौजूद लोगों के लिए यह पल बेहद खास बन गया।

मां-बच्चे के मिलन ने जीता लोगों का दिल
शख्स इस वीडियो को साझा करते हुए वनकर्मियों की मेहनत की सराहना की। मां हाथी को उसके बच्चे से दोबारा मिलाने के लिए टीम ने जिस तरह लगातार कोशिश की, उसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। मां हाथी का अपने बच्चे के पास लौटना इस पूरे घटनाक्रम का सबसे खास पल है। यह घटना दिखाती है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की मेहनत कितनी अहम होती है। समय पर की गई मदद से नन्हे हाथी को अपनी मां का साथ दोबारा मिल सका।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed