फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीव, जो पल भर में इंसान को सुला दें मौत की नींद

Tue, 11 Feb 2020 06:35 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Most dangerous and poisonous creatures in the world
दुनिया के सबसे जहरीले जीव - फोटो : Social media

दुनिया में एक से एक खूबसूरत जीव हैं, जो अपनी खूबसूरती से लोगों को लुभाते हैं। इन जीवों को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो किसी दूसरे ग्रह से आए हों। लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद ही खतरनाक और जहरीले हैं। इनका जहर इतना खतरनाक है जो पल भर में इंसान को मौत की नींद सुला दे। 

Most dangerous and poisonous creatures in the world
इंडियन रेड स्कॉर्पियन - फोटो : Social media

बिच्छूओं को तो आपने देखा ही होगा, लेकिन यह दुनिया की सबसे जहरीली बिच्छू है। इसे 'इंडियन रेड स्कॉर्पियन' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह मूलत: भारत में ही पाया जाता है। भारत समेत दक्षिण एशिया के देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में पाया जाने वाला यह बिच्छू अगर किसी इंसान को काट ले तो 72 घंटे में उसकी मौत निश्चित है। 

Most dangerous and poisonous creatures in the world
फनल वेब स्पाइडर - फोटो : Social media

फनल वेब स्पाइडर (मकड़ी) मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, इसलिए इसे ऑस्ट्रेलियन फनल वेब स्पाइडर भी कहा जाता है। इसका जहर सायनाइड से भी ज्यादा खतरनाक होता है। कहते हैं कि यह मकड़ी अगर किसी को काट ले तो 15 मिनट से लेकर 3 दिन के अंदर उसकी मौत हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most dangerous and poisonous creatures in the world
कोन स्नेल - फोटो : Social media

कोन स्नेल एक घोंघा होता है, लेकिन बहुत ही खतरनाक। इसका जगह इतना खतरनाक होता है कि पल भर में किसी को भी पैरालाइज (लकवाग्रस्त) कर सकता है। वैसे तो दुनियाभर में घोंघे की 600 से भी ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन यह उनमें से सबसे ज्यादा जहरीला है। 

विज्ञापन
Most dangerous and poisonous creatures in the world
ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस - फोटो : Social media

ऑक्टोपस के बारे में तो आपने सुना ही होगा। दुनियाभर में इसकी 300 से ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें 'ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस' सबसे ज्यादा खतरनाक और जहरीला है। कहते हैं कि इसका जहर इंसान को मात्र 30 सेकेंड में ही मार सकता है। इसके केवल एक बाइट में इतना जहर होता है कि उससे करीब 25 इंसानों की मौत एक बार में हो जाए। यह हिंद महासागर और ऑस्ट्रेलिया के समुद्रों में पाए जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed