{"_id":"69e8bc930f046c27e4032ecd","slug":"monkey-love-3-month-baby-like-his-own-children-unique-caring-emotional-video-goes-viral-on-internet-up-news-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: बंदर ने 3 महीने की बच्ची को समझ लिया अपना बच्चा, बंधक बनाकर करती रही दुलार, भावुक कर देगा ये वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: बंदर ने 3 महीने की बच्ची को समझ लिया अपना बच्चा, बंधक बनाकर करती रही दुलार, भावुक कर देगा ये वीडियो
Wed, 22 Apr 2026 05:48 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Wed, 22 Apr 2026 05:48 PM IST
सार
Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। इसमें देख सकते हैं कि एक मासूम बच्ची को बंदर ने बंधक बना लिया है।
विज्ञापन
बंदर ने 3 महीने की बच्ची को समझ लिया अपना बच्चा, बंधक बनाकर करती रही दुलार
- फोटो : एक्स
विस्तार
Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर एक घर में अचानक बंदरिया घुस गया और एक बच्ची को बंधर बना लिया है। बच्ची को बंदर अपना बच्चा समझने लगा। परजिन जब बच्ची को बंदर छुड़ाने की कोशिश की, तो उसने उन पर हमला बोल दिया। लोगों ने काफी मेहनत की, लेकिन बंदर बच्ची को नहीं छोड़ा। इसके बाद परिजनों ने सूचना पशु प्रेमी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह मौक पर पहुंचा और कई घंटों तक मशक्कत करने के बाद बच्ची का रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को तहसीन नाम के शख्स के घर में बंदर घुस गया। इसके बाद उसने सिर्फ तीन महीने की मासूम बच्ची को बंधक बना लिया, जिसका नाम कलसुम है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बच्ची को परिजनों ने बंदर से काफी छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन उसने कई लोगों को काट लिया। इसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पशु प्रेमी सन्नी भी मौके पर आया। इसके बाद सन्नी अपनी टीम के लोगों के घंटों तक काफी मशक्कत करने के बाद किसी तरह बच्ची को बंदर से मुक्त कराया और उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक बंदर अचानक घर के अंदर घुस गया और बच्ची को बंधक बना लिया। pic.twitter.com/ATDYTPbgwo
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) April 22, 2026
Mysterious River: क्यों और कैसे अचानक गायब हो जाती है ये रहस्यमयी नदी? आखिर कहां जाता है पानी
यह भी कहा जा रहा है कि बंदर ने बच्ची को अपना बच्चा समझ लिया था। इसकी वजह से उसने बच्ची को कोई नुकसान नहीं बचाया और घंटों तक बंधक बनाकर रखा हुआ था। इस घटना को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
Video Viral: सुनार की दुकान में धुसा बंदर, अनोखे अंदाज ने लोगों को किया हैरान
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची को बंदर दुलार रहा है। पशु प्रेमी सन्नी ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। उसका कहना है कि हमें बताया गया कि एक बच्ची को बंदर अपना बच्चा समझकर बंधक बना लिया। मौके पर पहुंचने के करीब डेढ़ घंटे बाद मैं और मेरी टीम ने बच्ची को छुड़ाने में सफलता हासिल की। उसने कहा कि बंदर की भावना बच्ची को नुकसान पहुंचाने की नहीं थी। इसके कारण ही उसने अपना बच्चा समझकर उसे दुलार किया। फिलहाल बच्ची ठीक है।