फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Massive iceberg drift terrifyingly close to Greenland village Visuals shock internet

Zara Hatke: लोगों के घरों के पास रातों रात बहकर पहुंच गया बर्फ का पहाड़, जानिए आखिर ये हुआ कैसे?

Tue, 15 Jul 2025 08:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 08:24 PM IST
सार

Zara Hatke: बीते हफ्ते नॉर्थ ग्रीनलैंड के समुद्री तट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां रहने वाले लोगों को डरा दिया। दरअसल, वहां बसे घरों के सामने रातों रात एक विशाल पहाड़ बहकर आ गया।

विज्ञापन
Massive iceberg drift terrifyingly close to Greenland village Visuals shock internet
लोगों के घरों के पास रातों रात बहकर पहुंच गया बर्फ का पहाड़ - फोटो : X@OJoelsen

विस्तार

Zara Hatke: पूरी दुनिया में तापमान में वृद्धि हो रही है। इसके कारण ग्रेलिशेयिर तेजी से पिघल रहे हैं। बढ़ता तापमान इंसानों को प्रभावित कर रहा है। गर्मी के कारण समुद्र का जलस्तर भी बढ़ रहा है। अब इस बीच ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन


बीते हफ्ते नॉर्थ ग्रीनलैंड के समुद्री तट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां रहने वाले लोगों को डरा दिया। दरअसल, वहां बसे घरों के सामने रातों रात एक विशाल पहाड़ बहकर आ गया। लोगों ने आशंका जताई है कि इस क्षेत्र में बर्फ का पहाड़ जमीन से टकराकर टूटता है तो इससे आस पास के घर वालों को काफी नुकसान होगा। इस पहाड़ की वजह से पूरे क्षेत्र में अलर्ट है। मछुआरों को मछली पकड़ने नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


Viral Video: शर्ट पैंट उतारकर सांड से लड़ता दिखा युवक, सींग पकड़कर उसे पीछे धकेलता तो कभी गर्दन घुमाता
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब लोगों को इस तरह के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। साल 2018 में  भी एक विशाल बर्फ का पहाड़ इसी पोर्ट पर बहकर आ गया था। उसका वजन करीब 11 टन था। उसका आकार इतना बड़ा था कि वह अंतरिक्ष से भी दिख रहा था। इस बार भी लोगों को उम्मीद है तेज हवाएं या समुद्री लहरों से बर्फ का पहाड़ दूसरी दिशा में चला जाएगा।



Viral News: क्या शैतानी गुड़िया है लाबुबू डॉल? लोग क्यों कर रहे एनाबेल डॉल से तुलना, क्या है इसकी डरावनी कहानी

साल 2020 में भी ग्रीनलैंड में स्थित बर्फ के पहाड़ का एक बड़ा भाग उत्तरी-पूर्वी आर्कटिक में टूट गया था। उस समय वैज्ञानिकों ने कहा था कि यह तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन का सबूत है। वैज्ञानिकों ने टूटते हिमनद को लेकर कहा है कि आर्कटिक के सबसे बड़े बर्फ के पहाड़ के इस तरह टूटने से सभी को चिंतित होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed