{"_id":"6ae0310133eeee257e0b34eb","slug":"marriage-advice-goes-viral-58-year-old-uncle-says-think-twice-before-getting-married-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी करने से पहले अंकल की ये बात गांठ बांध लें, बोले- एल्बम में सब होंगे, जिंदगी के सफर में अकेले रहेंगे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शादी करने से पहले अंकल की ये बात गांठ बांध लें, बोले- एल्बम में सब होंगे, जिंदगी के सफर में अकेले रहेंगे
Tue, 27 Oct 2026 10:35 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:35 AM IST
सार
Viral Video: गाजियाबाद के 58 साल के बाइक राइडर सुरेश कुमार का शादी को लेकर दिया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि शादी का फैसला किसी के दबाव में आकर नहीं, बल्कि सोच-समझकर लेना चाहिए। उनकी बात पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
शादी के एल्बम में सब होंगे, लेकिन जिंदगी का सफर खुद तय करना है
- फोटो : इंस्टाग्राम@skavlogs1969
विस्तार
शादी करना जिंदगी के सबसे बड़े फैसलों में से एक माना जाता है। लेकिन कई बार परिवार, रिश्तेदारों और समाज के दबाव में लोग इस फैसले को लेकर जल्दबाजी कर बैठते हैं। ऐसे में गाजियाबाद के 58 साल के एक अंकल की सलाह सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। उन्होंने शादी को लेकर ऐसी सीधी और आसान बात कही है, जिसे सुनकर कई लोग उनकी बात से सहमत नजर आ रहे हैं। खासकर शादी की उम्र में पहुंच चुके युवा उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि वे उनकी सलाह का ध्यान रखेंगे। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, गाजियाबाद के रहने वाले सुरेश कुमार एक बाइक राइडर हैं। वह अक्सर जिंदगी से जुड़ी सीख देने वाले वीडियो बनाते हैं। इस बार उन्होंने युवाओं को शादी के फैसले को लेकर सलाह दी है। सुरेश कुमार कहते हैं कि जिंदगी में सबसे बड़ा फैसला शादी करना होता है। इसलिए यह फैसला कभी भी मां-बाप, रिश्तेदारों या किसी दूसरे व्यक्ति के दबाव में आकर नहीं लेना चाहिए। उनके मुताबिक, शादी का फैसला किसी की जिंदगी को स्वर्ग भी बना सकता है और नर्क भी।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
शादी के एल्बम में सब होंगे, लेकिन जिंदगी का सफर खुद तय करना है
सुरेश कुमार अपनी बात को समझाते हुए कहते हैं कि शादी के फोटो एल्बम में मां-बाप, रिश्तेदार और दोस्त सभी नजर आएंगे। लेकिन जिंदगी के सफर में इंसान को अपना रास्ता खुद तय करना पड़ता है। वह कहते हैं कि शादी के फैसले को बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए, क्योंकि यह पूरी जिंदगी का सवाल है। उनकी यही बात लोगों को पसंद आ रही है। सुरेश कुमार ने अपनी सलाह में किसी मुश्किल शब्द या लंबी सीख का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि अपने 58 साल के अनुभव के आधार पर अपनी बात रखी। वीडियो में उनकी बात सुनकर कई लोग शादी को लेकर अपने फैसले पर विचार करने की बात कह रहे हैं।
45 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा वीडियो
सुरेश कुमार ने अपने वीडियो के कैप्शन में इसे 58 साल के राइडर की शादी से जुड़ी सलाह बताया है। इससे पहले भी उनकी 'शौक से जिंदा रहता है इंसान' वाली बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस वीडियो पर भी लोगों ने खूब प्रतिक्रियाएं दी थीं। अब उनकी शादी वाली सलाह भी इंटरनेट पर चर्चा में है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 45 लाख बार देखा जा चुका है और इसे दो लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
किसी ने कहा ध्यान रखेंगे तो किसी ने दी सिंगल रहने की सलाह
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। कुछ लोग सुरेश कुमार की बात से सहमत हैं और कमेंट में लिख रहे हैं कि वे उनकी सलाह का ध्यान रखेंगे। वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में शादी न करने की सलाह दे डाली। एक यूजर ने लिखा कि अब फैसला तो ले लिया है, आगे क्या करना है, यह भी बता दीजिए। दूसरे यूजर ने कहा कि सिंगल रहो और मस्त रहो।