Man Thinking of Family Planning 12 Wife And After 102 Childs: दुनिया में आए दिन किसी न किसी व्यक्ति की किसी कार्य के लिए खूब चर्चा होती है। इन दिनों अफ्रीकी देश युगांडा में रहने वाले एक शख्स की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस शख्स की 12 बीवियां हैं और 102 बच्चे हैं। इसके साथ ही 568 नाती-पोते भी हैं। आपको जानकर यह यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन यह बिल्कुल सच है और कोई बनाई गई कहानी नहीं है।
आपको इस शख्स के परिवार के बारे में जानकर हैरानी हो रही होगी। युगांडा में रहने वाला यह शख्स एक किसान है। अब इस व्यक्ति ने बड़ा फैसला लिया है जिसके लिए उसकी चर्चा हो रही है। दरअसल शख्स का कहना है परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इसे रोकना चाहिए। शख्स ने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि परिवार के भरण-पोषण के लिए इनकम कम पड़ रही है।
2 of 5
इस शख्स की हैं 12 पत्नियां, 102 बच्चे और 568 नाती-पोते
- फोटो : Twitter
इस शख्स का नाम मूसा हसाहया है जिसकी उम्र 67 साल है। युगांडा के लुसाका शहर में मूसा रहते हैं। यहां पर एक से अधिक शादिया करना अपराध नहीं है। इसकी वजह से उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 12 शादियां की हैं और अब उनकी 12 पत्नियां हैं।
मूसा हसाहया की सभी पत्नियां 12 बेडरूम के एक ही घर में और एक साथ रहती हैं। 102 बच्चों के बाप मूसा की सबसे छोटी पत्नी जुलैका से 11 बच्चे हैं। फिलहाल आर्थिक तंगी की वजह से मूसा ने बढ़ते परिवार को रोकने का निर्णय लिया है।
3 of 5
इस शख्स की हैं 12 पत्नियां, 102 बच्चे और 568 नाती-पोते
- फोटो : Twitter
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 67 वर्षीय मूसा की आर्थिक हालात खराब है जिससे परेशान होकर अब वह परिवार नियोजन का फैसला लिया है। मूसा ने अपनी सभी पत्नियों को गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। वह चाहते हैं कि अब आगे किसी बच्चे का जन्म न हो।
4 of 5
इस शख्स की हैं 12 पत्नियां, 102 बच्चे और 568 नाती-पोते
- फोटो : Twitter
आर्थिक हालत हो चुकी है खराब
102 बच्चे पैदा करने के बाद मूसा को ख्याल आया कि अब खर्चा बढ़ रहा है और परिवार को रोकना चाहिए। मूसा एक किसान हैं जिसकी वजह से उनकी आय अधिक नहीं है। मूसा के एक तिहाई बच्चों की उम्र 6 से 51 साल के अंदर है।
Nostredemus Prediction 2023: नास्त्रेदमस की 2023 के लिए ये डरावनी भविष्यवाणियां उड़ा देंगी आपके होश
5 of 5
इस शख्स की हैं 12 पत्नियां, 102 बच्चे और 568 नाती-पोते
- फोटो : Twitter
सभी बच्चे मूसा के साथ खेती किसानी का काम करते हैं। मूसा के सबसे बड़े बेटे की उम्र उनकी 11वीं पत्नी से 21 साल अधिक है। गरीबी की वजह दो पत्नियां छोड़कर चली गई हैं। अब बची हुई पत्नियां गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल कर रही हैं, ताकि आगे बच्चे न हों।