Viral Video: प्लेट से रसगुल्ला उठा कर खाना शख्स को पड़ा भारी, बच्चे का रिएक्शन देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Viral Video: वीडियो में शादी की दावत के दौरान एक युवक एक छोटे बच्चे की प्लेट से रसगुल्ला उठा कर खा लेता है। जिसके बाद बच्चे का चेहरा उदास हो जाता है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। बच्चे का रिएक्शन देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी या बरात से जुड़े कई मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें दुल्हन की एंट्री से लेकर बारातियों की मस्ती तक के काफी वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही में ऐसा शादी की दावत के दौरान का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक एक छोटे बच्चे की प्लेट से रसगुल्ला उठा कर खा लेता है। जिसके बाद बच्चे का चेहरा उदास हो जाता है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। बच्चे का रिएक्शन देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए है।
वीडियो में एक शादी की दावत का दृश्य दिखाया गया है, जहां एक छोटा बच्चा अपनी प्लेट में रखे रसगुल्ले को बड़े चाव से खाने ही वाला होता है कि तभी पास खड़ा एक युवक मजाक के नाम पर उसकी प्लेट से रसगुल्ला उठाकर खुद खा जाता है। ये सब इतनी जल्दी होता है कि बच्चा कुछ समझ ही नहीं पाता. अगले ही पल उसके चेहरे के भाव बदल जाते हैं खुशी की जगह हैरानी और फिर आंखों में आंसू भर आते हैं।
युवक के रसगुल्ला खाने पर बच्चे की मासूम प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर लोगों का दिल छू लिया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bestfriends.loverz नाम के पेज से शेयर किया गया है। 17 से 20 सेकंड के इस वीडियो में बच्चे की प्रतिक्रिया ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचा है।
Viral Video: स्वीडन काम कर रही भारतीय महिला ने दिखाया ऑफिस का ऐसा नजारा, वीडियो देख लोगों ने की भारत से तुलना
वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, यह मजाक नहीं बल्कि एक छोटे बच्चे की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा, हंसी-मजाक की भी एक सीमा होती है और उसे पार करना किसी के दिल को ठेस पहुंचा सकता है।