{"_id":"6909d2d09aa602a61104b01c","slug":"man-slips-in-front-of-moving-train-tragic-accident-that-will-send-shivers-down-video-goes-viral-on-internet-2025-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: चलती ट्रेन के आगे फिसला शख्स, हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा कि वीडियो देख कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: चलती ट्रेन के आगे फिसला शख्स, हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा कि वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Tue, 04 Nov 2025 04:32 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 04 Nov 2025 04:32 PM IST
सार
Viral Video: बताया जा रहा है कि ट्रेन की स्पीड करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी। सामने से आती ट्रेन देखकर लग रहा था कि अब वो हटेगा, लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने सबको हिला दिया। शख्स अचानक फिसल जाता है और सीधे ट्रेन की चपेट में आ जाता है।
विज्ञापन
ट्रेन के आगे फिसला शख्स
- फोटो : इंस्टाग्राम @md.rohan_sonar
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। वीडियो इतना डरावना है कि कई लोगों ने तो इसे देखकर फोन नीचे रख दिया। वीडियो में एक आदमी ट्रेन की पटरी पर दौड़ता हुआ नजर आता है। सामने से तेज रफ्तार में ट्रेन आ रही होती है, लेकिन वो शख्स जैसे अपनी जान की बाजी लगा चुका हो। पीछे खड़े लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं। कोई चिल्ला रहा है। कोई कैमरा पकड़े हैरान खड़ा है, लेकिन वो शख्स मानो किसी और ही दुनिया में खो गया था। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि ट्रेन की स्पीड करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी। सामने से आती ट्रेन देखकर लग रहा था कि अब वो हटेगा, लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने सबको हिला दिया। शख्स अचानक फिसल जाता है और सीधे ट्रेन की चपेट में आ जाता है। उस पल के बाद जो भी मौजूद था, सबके चेहरे का रंग उड़ गया। वीडियो में लोगों के चीखने की आवाजें साफ सुनाई देती हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
चलती ट्रेन के आगे फिसल गया शख्स
ट्रेन गुजरने के बाद वहां मौजूद लोग घबराकर पटरी की तरफ भागते हैं। कोई डर के मारे कांप रहा है तो कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है। कुछ लोग नीचे झांककर देखने की कोशिश करते हैं और जो नजारा दिखता है। वो किसी खौफनाक फिल्म से कम नहीं लगता। शख्स बुरी तरह घायल पड़ा होता है। शरीर पर जगह-जगह गहरी चोटें दिख रही होती हैं। लोग उसे उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसकी हालत देखकर कई लोग खुद रोने लगते हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो बांग्लादेश के किसी रेलवे ट्रैक का बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक सही लोकेशन सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो को हजारों बार शेयर किया जा चुका है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और X पर लोग लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “लोग ऐसे स्टंट करते वक्त क्यों भूल जाते हैं कि जान सिर्फ एक बार मिलती है।” किसी और यूजर ने लिखा , “कैमरामैन कभी किसी की जान नहीं बचाता, बस वीडियो बनाता रहता है।” वहीं एक यूजर ने दुख जताते हुए कहा, “देखने से ही लग रहा है कि इस आदमी की जान चली गई होगी।” कई लोगों ने ये भी लिखा कि ऐसे वीडियो देखकर दूसरों को सबक लेना चाहिए कि कुछ सेकंड के फेम के लिए जिंदगी दांव पर लगाना कोई बहादुरी नहीं, बल्कि बेवकूफी है।