फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man removes meat from lioness kill, makes barbecue then what happens will surprise you Video Viral

Viral Video: शख्स ने शेरनी के शिकार से निकाला मांस, बनाया बारबेक्यू, फिर जो हुआ कर देगा हैरान

Fri, 31 Oct 2025 10:40 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 31 Oct 2025 10:40 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि सिर्गा ने एक बड़े ओरिक्स का शिकार किया हुआ है और वो उसे खा रही है। तभी वैलेंटिन धीरे-धीरे उसके पास पहुंचते हैं और बहुत आराम से उसके शिकार से एक छोटा सा टुकड़ा काट लेते हैं।

विज्ञापन
Man removes meat from lioness kill, makes barbecue then what happens will surprise you Video Viral
शेरनी के शिकार से ही शख्स ने निकाला मांस - फोटो : इंस्टाग्राम @sirgathelioness

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक आदमी एक शेरनी के शिकार से मांस निकालकर उसे खुद पकाता हुआ नजर आता है। सुनने में अजीब लगता है, लेकिन ये बिलकुल सच है। वीडियो में शेरनी का नाम सिर्गा बताया गया है और जो आदमी उसके पास दिख रहा है, वो है वैलेंटिन ग्र्यूनर, जो सिर्गा की देखभाल करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि सिर्गा ने एक बड़े ओरिक्स का शिकार किया हुआ है और वो उसे खा रही है। तभी वैलेंटिन धीरे-धीरे उसके पास पहुंचते हैं और बहुत आराम से उसके शिकार से एक छोटा सा टुकड़ा काट लेते हैं। अब ये देखकर कोई भी सोच सकता है कि शेरनी गुस्सा हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। सिर्गा बिल्कुल शांत रहती है क्योंकि उसे अपने इंसान दोस्त पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sirga (@sirgathelioness)

विज्ञापन
विज्ञापन



शख्स ने शिकार के साथ किया ऐसा काम
इसके बाद ग्र्यूनर उस मांस को पास की झाड़ी पर टांगते हैं और आग जलाकर उसे पकाना शुरू कर देते हैं। वीडियो में वो बताते हैं कि वो आमतौर पर सिर्गा के पास आग नहीं जलाते, लेकिन ठंडी रातों में कभी-कभी उसके शिकार से थोड़ा मांस लेकर अपने और टीम के लिए बारबेक्यू बना लेते हैं। उनका कहना है कि इस मौसम में मांस कई दिनों तक ताजा रहता है, इसलिए उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं होती।


शेरनी ने खाने से किया इनकार
जब मांस पक जाता है तो वो मजाक में सिर्गा को भी ऑफर करते हैं, लेकिन शेरनी उसे खाने से साफ मना कर देती है। उसे तो बस कच्चा मांस ही पसंद है। इस पर ग्र्यूनर हंसते हुए कहते हैं कि "वो पकी चीजों में दिलचस्पी नहीं रखती, वो असली शिकारी है।" वैलेंटिन ग्र्यूनर ने बताया कि सिर्गा को कभी इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वो उसके शिकार को छूते हैं क्योंकि उनके बीच वर्षों का भरोसा है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि कोई भी आम व्यक्ति ऐसा करने की कोशिश न करे क्योंकि जंगली जानवरों के इतने पास जाना बहुत खतरनाक हो सकता है, चाहे रिश्ता कितना ही अच्छा क्यों न हो।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस अनोखी दोस्ती की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, “इन दोनों के बीच का भरोसा कमाल का है, ऐसा रिश्ता तो फिल्मों में भी नहीं दिखता।” दूसरे यूजर ने कहा, “किसी शेर के शिकार से मांस खाना। ये तो सच में हिम्मत की हद है।” वहीं तीसरे ने लिखा, “एक जंगली शेरनी और उसके इंसान ‘डैड’ के बीच इतना प्यार देखकर लगता है कि जानवर और इंसान की सीमाएं सच में मिट सकती हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed