फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man picked up a 20 feet long dangerous python with his hands Video goes Viral on Internet

Viral Video: अपने हाथों से उठा लिया 20 फुट लंबा खतरनाक अजगर, देखने वालों की फटी रह गई आंखें, देखें वीडियो

Mon, 11 Aug 2025 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 11 Aug 2025 10:22 AM IST
सार

Viral Video: जोसेफ हार्ट का नाम अमेरिका में खतरनाक और दुर्लभ प्राणियों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए जाना जाता है। हैरानी की बात यह थी कि उन्होंने इस खतरनाक अजगर को पकड़ने के लिए कोई सुरक्षात्मक कपड़े या उपकरण नहीं पहने थे।

विज्ञापन
Man picked up a 20 feet long dangerous python with his hands Video goes Viral on Internet
20 फुट लंबे अजगर को हाथों से उठाया - फोटो : इंस्टाग्राम @reptile.hunter

विस्तार

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हाल ही में एक ऐसी घटना हुई जिसने वहां के लोगों को हैरान और डरा दिया। यह घटना द पिएरो अपार्टमेंट्स के पार्किंग गैराज में हुई, जहां अचानक एक 20 फुट लंबा अजगर डंपस्टर के ऊपर दिखाई दिया। इतने बड़े और खतरनाक सांप को देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए। स्थिति और भी डरावनी हो गई क्योंकि पुलिस और पशु नियंत्रण विभाग समय पर वहां नहीं पहुंच पाए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जब हालात बिगड़ते नजर आए तो मदद के लिए मशहूर रेप्टाइल रेस्क्यू विशेषज्ञ जोसेफ हार्ट को बुलाया गया। जोसेफ हार्ट का नाम अमेरिका में खतरनाक और दुर्लभ प्राणियों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए जाना जाता है। हैरानी की बात यह थी कि उन्होंने इस खतरनाक अजगर को पकड़ने के लिए कोई सुरक्षात्मक कपड़े या उपकरण नहीं पहने थे। वह सिर्फ जींस और टी-शर्ट में, नंगे हाथों से इस विशाल अजगर को काबू करने पहुंचे।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Joseph Hart, REPTILE HUNTER (@reptile.hunter)

विज्ञापन
विज्ञापन



अजगर को हाथों से पकड़ा
जोसेफ सीधे डंपस्टर में कूद गए, जहां अजगर मौजूद था। उन्होंने बहुत ही सावधानी से सांप के सिर के पीछे हाथ डालकर पकड़ बनाई। ऐसा करने से यह सुनिश्चित हो गया कि अजगर उन्हें या किसी और को काट नहीं पाए। उनके इस साहसी कदम को वहां मौजूद लोगों ने अपनी आंखों से देखा और हैरान रह गए।


अजगर की हालत नहीं है सही
रेस्क्यू के बाद जोसेफ हार्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि इस अजगर का नाम उन्होंने एपल रखा है। लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि एपल की हालत अच्छी नहीं है। दरअसल, इसे गंभीर माउथ इंफेक्शन है, जो पालतू सांपों में आम बीमारी है और आमतौर पर गलत देखभाल के कारण होती है। उनका अंदाजा है कि इसके पिछले मालिक ने महंगे इलाज से बचने के लिए इसे छोड़ दिया होगा। जोसेफ ने इस घटना को ‘एनिमल क्रुएल्टी’ यानी जानवर के साथ की गई क्रूरता का मामला बताया।

अजगर का चल रहा है इलाज
फिलहाल ‘एपल’ का इलाज कैलिफोर्निया के रिवरसाइड में किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ महीनों तक एंटीबायोटिक दवाएं और सही देखभाल मिलने से यह पूरी तरह स्वस्थ हो सकती है। हालांकि, इंफेक्शन के कारण इसके कुछ दांत गिर सकते हैं, लेकिन इसकी जान बचाने के लिए डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed