{"_id":"6ae1796c274f98b72f01b8d4","slug":"man-gets-down-on-one-knee-then-a-huge-wave-changes-everything-video-goes-viral-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: अंगूठी लेकर प्रपोज करने ही वाला था प्रेमी, तभी आई ऐसी लहर कि पल भर में बदल गया पूरा सीन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल वीडियो: अंगूठी लेकर प्रपोज करने ही वाला था प्रेमी, तभी आई ऐसी लहर कि पल भर में बदल गया पूरा सीन
Wed, 28 Oct 2026 10:18 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:18 AM IST
सार
Viral Video: गर्लफ्रेंड को समुद्र किनारे प्रपोज करना एक लड़के को भारी पड़ गया। लड़का अंगूठी लेकर घुटनों पर बैठा ही था कि अचानक तेज लहर आई और दोनों को अपने साथ बहा ले गई। हालांकि, दोनों सुरक्षित बच गए। अब इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@ ashleybaybe_
विस्तार
इंटरनेट पर आए दिन प्यार और रोमांस से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कोई अपने पार्टनर को खास अंदाज में प्रपोज करता है, तो कोई इस पल को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता है। अक्सर लोग चाहते हैं कि उनका प्रपोजल इतना खास हो कि उसे जिंदगी भर याद रखा जाए। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को समुद्र किनारे प्रपोज करने पहुंचता है। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि रोमांटिक पल अचानक बड़े रोमांच में बदल जाता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
घुटनों पर बैठकर निकालने लगा अंगूठी, तभी आ गई तेज लहर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय एक लड़का और लड़की समुद्र किनारे खड़े हैं। लड़की समंदर की लहरों का आनंद लेते हुए खुशी से अपने दोनों हाथ हवा में उठाती है। इसी बीच, उसके पीछे खड़ा लड़का घुटनों के बल बैठ जाता है और जेब से अंगूठी की डिब्बी निकालकर उसे प्रपोज करने की तैयारी करता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
फिल्मी होता है सीन
लड़की जैसे ही पीछे मुड़ती है और लड़के को घुटनों पर बैठा देखती है, उसके चेहरे पर खुशी और हैरानी नजर आती है। सब कुछ किसी रोमांटिक फिल्म के सीन जैसा लग रहा होता है। लेकिन अगले ही पल पूरा नजारा बदल जाता है। अचानक समुद्र से तेज लहर उठती है और दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। पानी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहा ले जाता है। इस दौरान कैमरा भी हिलने लगता है और आसपास अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन जाती है।
हादसे के बाद ऐसा था लड़की का रिएक्शन
वीडियो के आखिर में लड़की इस अनोखे प्रपोजल को याद करके हंसती नजर आती है। दी गई जानकारी के मुताबिक, इस घटना में दोनों सुरक्षित बच गए। जिस पल को लड़का खास और रोमांटिक बनाना चाहता था, वह दोनों के लिए जिंदगी का बेहद अलग अनुभव बन गया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग पसंद कर चुके हैं और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि प्रपोजल इतना शानदार था कि समंदर भी बधाई देने पहुंच गया। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि यहां रोमांस नहीं, एडवेंचर हो गया। वीडियो देखकर लोग इस बात पर भी चुटकी ले रहे हैं कि जिंदगी के कुछ पल प्लान के हिसाब से नहीं, बल्कि बिल्कुल अलग अंदाज में यादगार बन जाते हैं। हालांकि, समुद्र किनारे ऐसी तेज लहरों को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।