Viral Video: सड़क पर गद्दा डालकर सो गया शख्स, जान खतरे में डालकर ट्रैफिक को रोका, इंटरनेट पर मचा बवाल
Viral Video: ऐसा ही एक अजीब वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स बेंगलुरु की सड़क पर गद्दा डालकर आराम से सोता हुआ नजर आता है। यह देखकर वहां से गुजर रही गाड़ियों की रफ्तार थम जाती है और पूरे रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अजीबो-गरीब हरकतें करते रहते हैं। कोई मेट्रो के अंदर अचानक गाना शुरू कर देता है तो कोई बीच सड़क पर डांस करने लगता है। वहीं, कुछ लोग खतरनाक स्टंट करके भीड़ का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं। खासकर बीच रोड पर रील बनाना तो अब एक तरह का फैशन बन चुका है। ऐसे में कई बार लोग अपनी जान तक खतरे में डाल देते हैं और ट्रैफिक को भी रोक देते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से करने से बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक अजीब वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स बेंगलुरु की सड़क पर गद्दा डालकर आराम से सोता हुआ नजर आता है। यह देखकर वहां से गुजर रही गाड़ियों की रफ्तार थम जाती है और पूरे रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। वीडियो में साफ दिखता है कि शख्स गद्दे पर लेटकर पैर पर पैर चढ़ाए हुए है, जैसे कि वह अपने घर में आराम से सो रहा हो। इस वजह से सड़क पर चल रही गाड़ियां रुक गईं और लोग मजबूरन इंतजार करने लगे। यह वीडियो “कर्नाटक पोर्टफोलियो” नाम के एक एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। जैसे ही यह सामने आया, लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
Madness on Bengaluru Roads: Man Spotted Sleeping in the Middle of Traffic”
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) September 17, 2025
It is shocking to see the kind of chaos unfolding on Bengaluru’s busy roads. In a bizarre incident, a man was found sleeping right in the middle of a running road on a mattress, bringing traffic to a… pic.twitter.com/72pbReS9L2
सड़क के बीचों बीच गद्दा डालकर सो गया शख्स
वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि बेंगलुरु की व्यस्त सड़कों पर इस तरह की एक्टिविटी देखना वाकई हैरान करने वाला है। एक व्यक्ति ने सड़क के बीचों-बीच गद्दा डालकर सोने का फैसला किया, जिससे पूरा ट्रांसपोर्ट रुक गया। वाहनों को रुककर उसके हटने का इंतजार करना पड़ा। यह न सिर्फ सड़क पर चल रहे लोगों के लिए खतरनाक स्थिति थी, बल्कि हादसे का कारण भी बन सकती थी।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस घटना को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो देखकर साफ लगता है कि वह शख्स जानबूझकर ऐसा कर रहा है और उसे पता है कि वह क्या कर रहा है। वहीं, कई लोगों का मानना है कि शायद उसने यह हरकत सिर्फ सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए की है। लोगों की ये राय भी सामने आई कि अगर यह सिर्फ मजाक था तो बेहद खतरनाक था क्योंकि सड़क पर इस तरह की हरकत किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। कई यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि इस तरह का बर्ताव बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।