फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man decorated entire car with one rupee coin viral video in hindi

Zara Hatke: एक रुपये के सिक्के से शख्स ने सजाई पूरी कार, 80 लाख लोगों ने देख डाला वीडियो

Sat, 15 Feb 2025 11:13 AM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 15 Feb 2025 11:13 AM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपनी कार को एक रुपये के सिक्के से सजाया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को सिर्फ पांच दिनों में ही 80 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Man decorated entire car with one rupee coin viral video in hindi
वायरल वीडियो का स्क्रिनशॉट - फोटो : Instagram/@experiment_king

विस्तार

एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए कार महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। बड़े शहरों में तो खास तौर पर लोग कार में चलना पसंद करते हैं। बहुत से लोग कई सालों तक पैसे बचाने के बाद अपने पसंदीदा रंग का कार खरीद पाते हैं। कुछ अपने मन मुताबिक कार को मॉडिफाई भी कराते हैं, जिससे उसका पूरा डिजाइन बदल जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही कार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस कार की खासियत यह है कि इसे एक रुपये के सिक्कों से सजाया गया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना! इस कार को पूरी तरह से एक रुपये के सिक्कों से कवर किया गया है, जो इसे एक बेहद ही अनोखा और आकर्षक लुक दे रहा है। कार का नंबर प्लेट देखकर ये कहा जा सकता है कि यह गाड़ी राजस्थान की है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Experiment King (@experiment_king)

विज्ञापन



कार को सिक्कों से सजाने का अनोखा आइडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार को एक रुपये के सिक्कों से कितने करीने से सजाया गया है। कार का हर एक हिस्सा सिक्कों से कवर किया गया है, जिससे यह देखने में बेहद ही सुंदर लग रही है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि कार शीशा और नंबर प्लेट पर कोई पर कोई प्रभाव न हो। वीडियो में कार को सड़क पर चलते हुए भी दिखाया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कार को सिक्के से सजाने का आइडिया बेहद अनोखा है, यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस कार की कई तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। लोग इस कार को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे 'पैसे वाली कार' कह रहे हैं, तो कुछ लोग इसे 'अनोखी कार' की संज्ञा दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस कार को सिक्के से सजाने वाले के दिमाग की दाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस अनोखी कार को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "यह कार तो कमाल की है. इसे देखकर मैं भी अपनी कार को सिक्कों से सजाना चाहता हूं." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह कार बनाने वाले का दिमाग वाकई में बहुत तेज है. इसने एक रुपये के सिक्कों से इतनी सुंदर कार बना दी." इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं। खबर लिखने तक इस वीडियो को 87 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को लगभग 2 लाख लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed