फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Little Kid Gets Emotional After Watching Mother Returns Home Doing 8 Hours Shift Heart Touching Video Viral

Video: जब ऑफिस के बाद घर लौटी मां, मम्मी को देखते ही मासूम ने जो किया वो देखकर सभी लगे रोने, वीडियो वायरल

Wed, 08 Oct 2025 04:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 04:31 PM IST
सार

Viral Video: मां को देखकर बच्चा पहले नाराज होता है कि वह इतनी देर बाद उसके पास आ रही है। बच्चा मासूमियत से अपनी मां को देखता है, फिर उनसे नाराजगी जताकर लेट जाता है और मुंह फेर लेता है।

विज्ञापन
Little Kid Gets Emotional After Watching Mother Returns Home Doing 8 Hours Shift Heart Touching Video Viral
जब ऑफिस के बाद जब घर लौटी मां, मम्मी को देखते ही मासूम ने जो किया वो देखकर सभी लगे रोने - फोटो : Instagram

विस्तार

Viral Video: मां के प्यार की कोई कीमत नहीं होती है। यह सबसे शुद्ध, निस्वार्थ और बिना शर्त का प्यार है जिसका कोई मोल नहीं हो सकता है। मां का प्यार इतना महान और अनमोल होता है कि किसी भी भौतिक चीज से खरीदा नहीं जा सकता है। अपना बच्चा मां के लिए जान से भी प्यारा होता है। अगर बच्चे पर संकट आता है, तो मां उसे बचाने के लिए अपना जीवन भी दांव पर लगा देती है। दुनियाभर की परेशानियां झेलने के बाद जब वो अपने बेटे मुंह देखती है, तो सभी गम यूं ही भूल जाती है।

विज्ञापन


कई काम करने वाली महिलाएं इससे जरूर सहमत होगीं कि अपने बच्चे से घंटों दूर रहकर काम करना कितना मुश्किल होता है। बच्चे की पल-पल याद आती है कि वो ठीक है या नहीं। उतनी ही बच्चे के लिए भी अपनी मां से दूर रहना मुश्किल होता है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही मां और बेटे का प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जब एक मां अपनी 8 घंटे की शिफ्ट खत्म ऑफिस से घर पहुंचती है तो मम्मी को देखकर बच्चा जो रिएक्शन देता है, वो दिल छू लेने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shivani Bansal (@shiwaniofficial_)




Viral Video: होटल से गर्लफ्रेंड का हाथ थामे निकला पति, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा फिर लड़की के रसीदे थप्पड़

मां को देखकर भावुक हो जाता है बच्चा

मां को देखकर बच्चा पहले नाराज होता है कि वह इतनी देर बाद उसके पास आ रही है। बच्चा मासूमियत से अपनी मां को देखता है, फिर उनसे नाराजगी जताकर लेट जाता है और मुंह फेर लेता है। लेकिन वो अंदर से मां को देखकर काफी याद करता है और सामने पाकर भावुक हो जाता है।

Temple: इस मुस्लिम देश में मिला देवी मां का मंदिर और पवित्र गुफा, 2700 साल है पुराना, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा रोने लग जाता है, लेकिन जब मम्मी प्यार से अपने पास बुलाती है, तो वो तुरंत मां की गोद में चढ़ जाता है और जोर से गले लगा लेता है। उसकी सारी नाराजगी वहीं खत्म हो जाती है। बच्चे की प्रतिक्रिया देखकर लोग काफी भावुक हो जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shiwaniofficial_ नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- मैं काफी कठोर हूं, लेकिन यह देखकर मेरा भी दिल पिघल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed