Viral Video: दूध का डोलचा गले में डाल नन्ही बच्ची ने किया कुछ ऐसा, 12 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नन्ही बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची खेल-खेल में अपने गले में दूध वाला डोलचा फंसा लेती है। जिसे निकालने के लिए मां को बेहद मशक्कत करनी पड़ी।
विस्तार
Little Girl Head Stuck In Milk Pail Viral Video: बच्चे स्वभाव से बेहद चंचल होते हैं। नई-नई चीजें सीखने और हर बात को अपने तरीके से समझने की कोशिश में वे अक्सर ऐसी शरारतें करते हैं। जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। कई बार उनकी यही मासूम शैतानियां घर में रौनक और हंसी-खुशी का माहौल बना देती हैं। सोशल मीडिया पर एक नन्ही बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची खेल-खेल में अपने गले में दूध वाला डोलचा फंसा लेती है। जिसे निकालने के लिए मां को बेहद मशक्कत करनी पड़ी।
Viral Video: पिता के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा अनमोल तोहफा, आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, नन्ही-सी बच्चे के गले में दूध का डोलचा फंसा हुआ देखा जा सकता है। बच्ची लगातार रो रही होती है, जबकि उसकी मां स्टील के चाकू से डोलचे का ढक्कन काटने की कोशिश करती नजर आती है। बीच में लंचब्रेक लेकर वह बेटी को पानी भी पिलाती है और फिर दोबार उस दूध के डिब्बे को निकालने में लग जाती है। इसी के साथ यह वीडियो यहीं खत्म हो जाता है।
नन्ही बच्ची के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक 12 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देख लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- डिब्बे के फंसे होने का खतरा 0.01 परसेंट है, मगर चाकू से खतरा 99.9% है।दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे वो पार्ट बहुत अच्छा लगा, जब उसने ढेर सारा पानी पिया।
Viral Video: जलभराव के बीच दिखी इंसानियत, बाइक सवार ने की पानी में फंसी महिला की मदद, वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: नोएडा में स्ट्रीट डॉग बना रिक्शा चालक का हर दिन का साथी, दिल छू लेगा वीडियो
बच्चों की मासूम शैतानियां परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी में खुशी और उत्साह भर देती हैं। उनकी नटखट हरकतें, खिलखिलाती हंसी और भोलेपन से भरा अंदाज घर के माहौल को बना देते हैं। कई बार उनकी शरारतें थोड़ी परेशानी भी खड़ी कर देती हैं, लेकिन बाद में वही पल परिवार की सबसे प्यारी यादों में शामिल हो जाते हैं। यही मासूमियत घर को हंसी, प्यार और अपनापन से भर देती है।