{"_id":"6a1828825f46ff59ac0f71a4","slug":"leopard-attack-on-fisherman-in-sundarban-while-fishing-in-the-river-viral-ai-video-know-the-truth-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: मछली पकड़ने गए मछुआरों पर तेंदुआ ने किया खतरनाक हमला, सुंदरबन के वीडियो का सच जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: मछली पकड़ने गए मछुआरों पर तेंदुआ ने किया खतरनाक हमला, सुंदरबन के वीडियो का सच जानकर उड़ जाएंगे होश
Thu, 28 May 2026 05:05 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 28 May 2026 05:05 PM IST
सार
Viral Video: सुंदरबन में नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया है। इसके बाद उसने एक शख्स के चेहरे को अपने मुंह में दबा लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मछली पकड़ने गए मछुआरों पर तेंदुआ ने किया खतरनाक हमला
- फोटो : एक्स
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो देखने के बाद लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कई वीडियो में रूह को कंपा देने वाली घटनाएं दिखाई देती हैं, लेकिन उनकी सच्चाई कुछ और होती है। कई बार लोग सच जानने के बाद अपना सिर पकड़ लेते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है।
विज्ञापन
इस वीडियो को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, लेकिन इसका सच अलग है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुंदरबन में नदी में कुछ लोग नाव से जा रहे हैं और एक तेंदुआ घात लगाकर बैठा हुआ है। अचानक खुंखार तेंदुआ नाव पर बैठे लोगों के ऊपर हमला कर देता है। इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है। सुंदरबन में कुछ मछुआरे मछली पकड़ी के लिए नाव पर सवार हैं। इसी दौरान घात लगाकर बैठा एक तेंदुआ अचानक छलांग लगाकर नाव पर आ जाता है। इसमें आसमानी रंग का शर्ट पहने हुए शख्स पर हमला कर देता है और उसके चेहरे को मुंह में दबोच लेता है। शख्स दर्द से छटपटाता रहा है और छुड़ाने की कोशिश कर रहे है।
विज्ञापन
Viral: कैसे यूपी के इस शख्स को AI ने दिला दी लाखों की जमीन? सोशल मीडिया पर कहानी हो रही वायरल
यह वायरल वीडियो सिर्फ 10 सेकेंड का है। इस वीडियो में सिर्फ इतना ही दिखाया गया है। बाद में क्या है होता है यह इसमें दिखाया नहीं गया है। इसे देखने के बाद किसी के भी रूह कांप जाएगी। वीडिये के बैकग्राउंड में लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। पहली बार देखने पर लगता है कि यह सच घटना है, लेकिन इसकी सच्चाई पूरी से तरह अलग है।
नदी का शांत पानी... और अगले ही पल साक्षात मौत का हमला 😱 जब सुंदरबन के जंगलों में एक तेंदुए ने नाव पर किया सीधा अटैक। क्या यह शख्स अपनी जान बचा पाएगा? अंत तक देखें, रोंगटे खड़े हो जाएंगे 🐆🔥 pic.twitter.com/58NS1NIaAi
— Neer (@neeridresi) May 27, 2026
वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- नदी का शांत पानी. और अगले ही पल साक्षात मौत का हमला जब सुंदरबन के जंगलों में एक तेंदुए ने नाव पर किया सीधा अटैक। क्या यह शख्स अपनी जान बचा पाएगा? अंत तक देखें, रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
Apple Mystery: आखिर पानी में तैरता क्यों है सेब? जानिए इसके पीछे का साइंस
क्या है वीडियो की सच्चाई
वायरल वीडियो में दिख रही है डरावना हादसा सच नहीं है। यह डिजिटल एडिटिंग, वीएफएक्स या एआई की मदद से बनाया गया है, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखों को धोखा हो रहा है। वीडियो देखने पर भी नकली लग रहा है। अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो आपको सच्चाई का पता आसानी से चल जाएगा।