Viral Video: 'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का' पर बना ऐसा गाना, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल
सचिन की पड़ोसन ने मीडिया से बात करते हुए कैमरे पर कहा था, लप्पू सा सचिन, झिंगूर सा लड़का, क्या है सचिन में। इसके बाद से पड़ोसन का यह वीडियो वायरल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी फिल्मी कहानी की तरह है। पब्जी खेलते-खेलते दोनों के बीच प्यार हो गया। इन दिनों सीमा हैदर और सचिन के नाम की चर्चा हर जगह है। पाकिस्तान की रहने वाली सीमा को सचिन से ऐसा प्यार हुआ कि वह सबकुछ छोड़कर भारत आ पहुंची। दोनों की फिल्मी प्रेम कहानी को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। सचिन-सीमा से बात करने ने लिए उनके घर मीडिया वालों की भीड़ लग गई थी। अब इन दिनों मीडिया से बातचीत में सचिन की पड़ोसन ने सीमा को लेकर ऐसा कुछ कहा कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला ने गुस्से में सीमा के लिए ऐसी बातें कह दीं जिसपर मीम बनने लगे हैं।
दरअसल, सचिन की पड़ोसन ने मीडिया से बात करते हुए कैमरे पर कहा था, लप्पू सा सचिन, झिंगूर सा लड़का, क्या है सचिन में। इसके बाद से पड़ोसन का यह वीडियो वायरल है। अब इस वायरल वीडियो पर एक से बढ़कर एक मीम बन रहे हैं। अब इस बीच 'रसोड़े में कौन था'? टाइटल पर रैप बनाने म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते ने इसपर अपनी क्रिएटिविटी दिखाई है और गाना बना दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने लप्पू सा सचिन पर गाना बनाया है, जिसे जनता का खूब प्यार मिल रहा है।
यशराज मुखाते ने सचिन की पड़ोसन की उन पर की गई टिप्पणी पर एक गाना बनाया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यशराज गा रहे हैं, बोल वो पाए ना, किसी को भाए ना, समझ आए ना... ऐसा क्या है सचिन में। इस गाने में उन्होंने सचिन की पड़ोसन का वायरल हो रहा वीडियो भी जोड़ा है, जिसमें वह कह रही है- लप्पू सा सचिन है, झिंगूर सा लड़का.. क्या है सचिन में! इसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Space News: अंतरिक्ष में मिले दो अनोखे विशालकाय तारे, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Chandrayaan 3 Tracker: कहां पर है चंद्रयान-3? इसरो के लाइव ट्रैकर पर आप भी देखें पल-पल की अपडेट
खबरे लिखे जाने तक इस वीडियो को 25 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यशराज मुखाते के गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। सचिन-सीमा की इसी पड़ोसन का नया वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह मीडिया से बात करते हुए कहती है कि प्यार के लिए कोई वजह होनी चाहिए। सामान्य सी बात है, आदमी तो होना चाहिए। वो कीड़ा सा लड़का है… झींगुर सा.. सूखा, कभी तेज हवा चली ना, तो पता नहीं कितनी दूर जाके पड़ेगा। ढूंढने से भी नहीं मिलेगा।