{"_id":"68c404fbd72f3e088802e8cd","slug":"landlord-handed-over-a-water-bill-of-almost-16k-to-the-tenant-the-person-wrote-a-post-and-asked-for-help-2025-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: मकान मालिक ने किरायेदार को थमाया 15 हजार 800 रुपये का पानी का बिल, शख्स ने पोस्ट लिख मांगी मदद","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: मकान मालिक ने किरायेदार को थमाया 15 हजार 800 रुपये का पानी का बिल, शख्स ने पोस्ट लिख मांगी मदद
Fri, 12 Sep 2025 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 12 Sep 2025 05:10 PM IST
सार
Viral Post: इस शख्स को महीने भर के पानी के लिए करीब 15 हजार 800 रुपये का बिल थमा दिया गया। इतना बड़ा अमाउंट देखकर वह खुद भी गुस्से में आ गया और अपनी नाराजगी रेडिट पर पोस्ट करके जाहिर की।
विज्ञापन
शख्स को पकड़ाया गया भारी भरकम पानी का बिल
- फोटो : freepik.com
विस्तार
बेंगलुरु में रहना वैसे ही लोगों के लिए आसान नहीं है। खासकर जब बात महंगे किराए और अलग-अलग खर्चों की आती है। लेकिन इस बार एक और अजीब मामला सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपना पानी का बिल शेयर किया है। बिल देखकर किसी का भी दिमाग चकरा जाए। इस शख्स को महीने भर के पानी के लिए करीब 15 हजार 800 रुपये का बिल थमा दिया गया। इतना बड़ा अमाउंट देखकर वह खुद भी गुस्से में आ गया और अपनी नाराजगी रेडिट पर पोस्ट करके जाहिर की। तो आइए जानते हैं कि पोस्ट में क्या लिखा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
यूजर ने बताया कि उसे बैंगलोर वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड की तरफ से पानी का बिल मिला। बिल में साफ लिखा था कि उसने 1,65,000 लीटर पानी इस्तेमाल किया है। इतनी बड़ी खपत देखकर लोग हैरान रह गए क्योंकि यूजर का कहना है कि वह घर पर सिर्फ दो लोग रहते हैं। दोनों ज्यादातर समय ऑफिस में बिताते हैं और घर पर पानी का इस्तेमाल भी बहुत कम करते हैं। इसके बावजूद हर महीने उनके यहां 10 हजार रुपये के आसपास का पानी का बिल आता है। इस बार तो हद ही हो गई जब बिल 15,799 रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन
शख्स ने पोस्ट साझा कर सुनाई आपबीती
शख्स ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह कई बार इस मुद्दे पर अपने मकान मालिक से बात कर चुका है। लेकिन मकान मालिक हर बार कोई न कोई बहाना बना देता है और समस्या को सुलझाने के बजाय उसे नजरअंदाज कर देता है। इतना ही नहीं कई बार हफ्ते-दो हफ्ते में एक-दो दिन पानी की सप्लाई भी नहीं आती, लेकिन बिल हमेशा आसमान छूता है। यही वजह है कि अब वह समझ नहीं पा रहा कि आखिर इस स्थिति में करे तो क्या करे। इसी सवाल को उसने रेडिट पर लोगों के सामने रखा और मदद मांगी।
पोस्ट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह पोस्ट जैसे ही रेडिट पर डाली गई। लोगों ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। इस पोस्ट को यूजर ने शेयर किया। टाइटल दिया, “मेरा मकान मालिक हर महीने मुझ पर अत्यधिक BWSSB वॉटर चार्ज लगाता है”। इस पोस्ट को अब तक 450 से ज्यादा अपवोट्स और करीब 100 कमेंट्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर राय दी। एक यूजर ने लिखा, “चार लोगों वाले परिवार को भी इतना ज्यादा बिल नहीं आता। जरूर कोई गड़बड़ है।” दूसरे ने सुझाव दिया कि शख्स को अपने पड़ोसियों से पूछना चाहिए कि उनका पानी का बिल कितना आता है। तीसरे ने सवाल उठाया कि अगर मकान मालिक इतना ज्यादा बिल वसूल रहा है तो फिर वह वहां रहना जारी क्यों रखे हुए है। एक और यूजर ने इसे साफ-साफ गुंडागर्दी बताया।