{"_id":"6a682ac88e7ef00eac06b347","slug":"kerala-creators-scrap-to-smart-inventions-take-social-media-by-storm-video-goes-viral-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: कबाड़ से बना दिए कमाल के जुगाड़, केरल के युवक के देसी इनोवेशन ने इंटरनेट पर मचाई धूम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: कबाड़ से बना दिए कमाल के जुगाड़, केरल के युवक के देसी इनोवेशन ने इंटरनेट पर मचाई धूम
Tue, 28 Jul 2026 09:36 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:36 AM IST
सार
Viral Video: केरल के कंटेंट क्रिएटर लेविन पॉलोस ने घर के पुराने और बेकार सामान से ऐसे अनोखे घरेलू जुगाड़ तैयार किए हैं, जो रोजमर्रा के कई काम आसान बना देते हैं। बिना महंगी तकनीक के बनाए गए उनके इन इनोवेटिव आइडियाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग उनकी रचनात्मकता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
मां के लिए बेटे ने बनाई ये मशीनें
- फोटो : इंस्टाग्राम @ppv931680
विस्तार
हर घर में कुछ ऐसा कबाड़ जरूर होता है जिसे लोग बेकार समझकर किसी कोने में फेंक देते हैं या फिर कबाड़ी के हवाले कर देते हैं। लेकिन अगर वही पुराना कार्डबोर्ड, जंग लगे नट-बोल्ट, तार और छोटी-छोटी मोटरें मिलकर ऐसे कमाल के उपकरण बन जाए, जो रोजमर्रा के काम आसान कर दें तो शायद कोई भी अपनी आंखों पर यकीन न करे। कुछ ऐसा ही कारनामा केरल के युवा कंटेंट क्रिएटर लेविन पॉलोस ने कर दिखाया है, जिनकी अनोखी सोच और देसी जुगाड़ ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
लेविन की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने आविष्कारों के लिए किसी महंगे उपकरण या हाई-टेक लैब का सहारा नहीं लिया। उन्होंने घर में बेकार पड़े सामान को ही अपनी ताकत बनाया। पुराने कार्डबोर्ड, रस्सियां, तार, नट-बोल्ट, छोटी इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी जैसी साधारण चीजों की मदद से उन्होंने ऐसे-ऐसे रोबोट और मशीनें तैयार कीं, जिन्हें देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
मां के लिए बेटे ने बनाई ये मशीनें
इन सभी प्रयोगों के पीछे एक बेहद भावुक वजह भी है। लेविन अपनी मां के रोजमर्रा के घरेलू कामों को आसान बनाना चाहते थे। इसी सोच के साथ उन्होंने सबसे पहले एक ऐसी रोबोटिक मशीन तैयार की, जो अपने आप कढ़ाई में खाना चलाती रहती है। इस मशीन की वजह से खाना बनाते समय लगातार कढ़ाई के पास खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ती और कुकिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाती है।
लोगों ने की खूब तारीफ
यहीं से उनकी क्रिएटिविटी का सफर नहीं रुका। उन्होंने घर के दूसरे कामों को भी आसान बनाने के लिए कई अनोखी चीजें तैयार किए। इनमें मोटर से चलने वाले ऑटोमैटिक पर्दे शामिल हैं, जो बिना हाथ लगाए खुल और बंद हो जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने फर्श की सफाई के लिए एक खास क्लीनर मशीन बनाई, पानी लाने वाला एक अनोखा रोबोट तैयार किया और बैटरी से चलने वाली रोटी बनाने की मशीन भी बनाई।
मुख्यमंत्री भी हुए मुरीद
लेविन के इन आविष्कारों के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लाखों लोग उनकी प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं। उनकी मेहनत और क्रिएटिव सोच ने न सिर्फ इंटरनेट यूजर्स का दिल जीता है, बल्कि केरल के मुख्यमंत्री भी उनके हुनर के मुरीद हो चुके हैं। लेविन की कहानी यह साबित करती है कि अगर सोच नई हो और कुछ अलग करने का जुनून हो तो कबाड़ भी कमाल बन सकता है।