फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Janmashtami child creative dressing lord krishna impressed internet peoples viral video

श्रीकृष्ण बने बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, क्रिएटिव ड्रेसिंग पर फिदा हुआ इंटरनेट, लोग बोले- वाह

Sat, 05 Sep 2026 10:55 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 05 Sep 2026 10:55 AM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजे हुए एक नन्हे बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उसकी क्रिएटिविटी को सलाम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Janmashtami child creative dressing lord krishna impressed internet peoples viral video
जन्माष्टमी पर बच्चे का कृष्ण अवतार वायरल - फोटो : @TheBahubali_IND

विस्तार

जन्माष्टमी का वायरल वीडियो: देशभर में कल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। यह पर्व भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह भगवान कृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव था। जन्माष्टमी पर बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाना पुरानी परंपरा है। माता-पिता हर साल अपने नन्हे-मुन्नों को बाल गोपाल बनाकर उत्सव मनाते हैं। श्रीकृष्ण का बाल रूप हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजे हुए एक नन्हे बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उसकी क्रिएटिविटी को सलाम कर रहे हैं। 

विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बच्चा धोती, मोर मुकुट और पारंपरिक आभूषणों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। उसके आगे चार्ट में वासुदेव बने हैं जो टोकरी में श्रीकृष्ण को रखे हैं और चार्ट को इस तरह पहनाया गया है कि श्रीकृष्ण की जगह बच्चे का चेहरा दिखे। टोकरी के पीछे शेषनाग को भी दिखाया गया है।

विज्ञापन



एक पैर से स्कूल का सफर, डीएम से की ट्राईसाइकिल की गुहार, दिव्यांग बच्ची के हौसले को मिला प्रशासन का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन




क्रिएटिव ड्रेसिंग पर फिदा हुआ इंटरनेट

बच्चे की इस अनोखी ड्रेस में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद वासुदेव द्वारा उन्हें यमुना नदी पार सुरक्षित ले जाने की पूरी कहानी को खूबसूरती से दर्शाया गया है। नन्हे कान्हा की क्यूट ड्रेस और उनकी नटखट अदाओं ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। वीडियो देखने के बाद लोग बच्चे की क्रिएटिव ड्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

यूजर्स ने किया क्रिएटिविटी को सलाम

श्रीकृष्ण बने बच्चे के इस वीडियो को  इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- नटखट कृष्ण, मेरी फीड पर आज यह सबसे क्यूट वीडियो है। दूसरे शख्स ने लिखा-  दिल जीत लिया इस नन्हे कान्हा ने। 




मेहनत और क्रिएटिव सोच ने लूटी महफिल

यह वीडियो दिखाता है कि थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिव सोच से तैयार किया गया लुक कितना खास और आकर्षक हो सकता है। जन्माष्टमी के मौके पर ऐसे वीडियो त्योहार की खुशी और उत्साह को और बढ़ा देते हैं। साथ ही, यह बच्चों को पारंपरिक अंदाज में सजाने के लिए परिवारों को नए और रचनात्मक आइडिया भी देता है।



दिल्ली मेट्रो पर फोन चिपकाकर रील बना रहा शख्स, चल पड़ी ट्रेन और बन गया सीन, 11 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed