Viral Video: जयमाला बना अखाड़ा, दुल्हन ने दूल्हे को उठाकर ऐसा पटका की आंखे फाड़कर देखते रह गए रिश्तेदार
Viral Video: दरअसल इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक शादी का है। इसमें दुल्हन स्टेज पर अपने किसी दोस्त या शायद भाई के साथ मस्ती कर रही थी। शुरुआत में दोस्त ने मजाक में उसे हल्का सा धक्का दिया।
Please wait...
विस्तार
आजकल शादियों में खाना-पीना और रस्मों के अलावा सबसे ज्यादा चर्चा रहती है रील्स और वीडियो बनाने की। मेहमान और रिश्तेदार दूल्हा-दुल्हन को छोड़कर मजेदार कंटेंट बनाने में लगे रहते हैं। केरल की एक शादी में भी ऐसा ही कुछ हुआ, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ, उसने सबको चौंका दिया। यहां दुल्हन ने शादी के स्टेज पर ऐसा करतब दिखाया कि लोग दूल्हे को भूलकर उसी की तारीफ करने लगे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक शादी का है। इसमें दुल्हन स्टेज पर अपने किसी दोस्त या शायद भाई के साथ मस्ती कर रही थी। शुरुआत में दोस्त ने मजाक में उसे हल्का सा धक्का दिया। पहले तो दुल्हन ने घुटने से मारने का नाटक किया, लेकिन फिर अचानक उसने अपने दोस्त को उठाकर जोर से पटक दिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और जोर-जोर से हंसने लगे।
विज्ञापन विज्ञापन
दुल्हन ने दूल्हे को उठाकर पटका
दुल्हन की हरकत देखकर साफ लग रहा था कि वह मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग ले चुकी है। उसकी ताकत और अंदाज बिल्कुल किसी खिलाड़ी जैसा लग रहा था। स्टेज पर खड़ा दूल्हा इस दौरान हाथ बांधे खड़ा मुस्कुरा रहा था। हालांकि, उसकी बॉडी लैंग्वेज देखकर लग रहा था कि अंदर ही अंदर वह थोड़ा डर भी गया है। वहीं, नीचे खड़े रिश्तेदार और दोस्त इस नजारे को देखकर ठहाके लगाते रहे।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @cinematographer_mubu पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग लगातार इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि दुल्हन शादी से पहले ही ससुरालवालों को संकेत दे रही है कि उससे पंगा लेना आसान नहीं होगा। एक अन्य ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि अगला टारगेट तो सीधा पति ही है। वहीं कुछ लोग दूल्हे को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। कमेंट्स सेक्शन में तरह-तरह की बातें पढ़ने को मिल रही हैं। किसी ने लिखा कि दूल्हे के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा है। एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि ससुरालवालों को अब अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना को मजाक और स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन बताया, जबकि कुछ ने इसे दुल्हन की ताकत और फुर्ती का सबूत कहा। वीडियो के वायरल होते ही लोग फिल्म 'पुष्पा' का मशहूर डायलॉग याद करने लगे, 'फ्लावर नहीं, फायर है अपुन'। सच में दुल्हन का अंदाज ऐसा था कि जिसने भी देखा, वही तारीफ करता रह गया।