फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   It was raining heavily but the man did not leave his food kept eating even while getting wet Video Viral

Viral Video: तेजी से हो रही थी बारिश, लेकिन शख्स ने नहीं छोड़ा खाना, भीगते हुए भी खाता रहा पकवान

Wed, 18 Jun 2025 06:39 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 18 Jun 2025 06:39 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में एक आदमी नजर आता है जो खुले में रखी एक टेबल पर बैठकर खाना खा रहा है। उसके सामने थाली सजी हुई है, लेकिन उसी वक्त वहां जोरदार बारिश हो रही है। वह व्यक्ति पूरी तरह भीग चुका है और तेज बारिश की बूंदें उसके खाने में गिर रही हैं फिर भी वह टस से मस नहीं होता। वह शांति से वहीं बैठा है

विज्ञापन
It was raining heavily but the man did not leave his food kept eating even while getting wet Video Viral
बारिश में भी शख्स ने नहीं छोड़ा खाना - फोटो : इंस्टाग्राम @irfan__shaikh_143

विस्तार

सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो इंसानों के लिए बिल्कुल नया होता है। आपने भी कई बार ऐसे वीडियोज देखे होंगे जो पहली बार सोशल मीडिया के जरिए ही सामने आए हों। कभी कोई अनोखा जुगाड़ वायरल हो जाता है, तो कभी लोग खतरनाक स्टंट करते हुए चर्चा में आ जाते हैं। कई बार अजीबोगरीब हरकतों वाले वीडियोज लोगों का ध्यान खींचते हैं और कभी-कभी ऐसे नजारे कैमरे में कैद हो जाते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इसी कड़ी में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें जो कुछ दिखता है, वो शायद ही आपने कभी पहले देखा होगा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक आदमी नजर आता है जो खुले में रखी एक टेबल पर बैठकर खाना खा रहा है। उसके सामने थाली सजी हुई है, लेकिन उसी वक्त वहां जोरदार बारिश हो रही है। वह व्यक्ति पूरी तरह भीग चुका है और तेज बारिश की बूंदें उसके खाने में गिर रही हैं फिर भी वह टस से मस नहीं होता। वह शांति से वहीं बैठा है और बिना किसी परवाह के खाने में व्यस्त है। यही सीन इस वीडियो को खास बना देता है और यही वजह है कि यह तेजी से वायरल हो गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किस जगह का है, क्योंकि इसे लेकर कोई स्थान संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Irfan Shaikh (@irfan__shaikh_143)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह क्लिप इंस्टाग्राम पर irfan__shaikh_143 नाम के यूजर द्वारा अपलोड की गई है। लेख लिखे जाने तक इस वीडियो को 86 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट किया, "इसे अच्छे से पता है कि बाप एक रोटी के लिए कितना पसीना बहाता है।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "लगता है यह किसान का बेटा है।" तीसरे यूजर का कहना था, "खाओ भाई, सभी को ये नसीब नहीं होता।" एक और कमेंट आया, "इस भाई को दो रोटी की कीमत बखूबी मालूम है।"

लोगों ने कही यह बात
लोगों की प्रतिक्रियाएं इस बात की गवाही देती हैं कि वीडियो ने उन्हें भावनात्मक रूप से झकझोर दिया है। कुछ इसे जीवन की सच्चाई से जोड़ रहे हैं तो कुछ रोटी की अहमियत को समझाने वाला सीन बता रहे हैं। एक साधारण-सा वीडियो जब जिंदगी की कड़वी सच्चाइयों को सामने लाए, तो वह सिर्फ मनोरंजन नहीं रहता। वह एक सबक बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed