फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस देश की राजधानी का नाम है दुनिया में सबसे बड़ा, ठीक से बोल भी नहीं पाते लोग

Mon, 04 May 2020 10:59 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 May 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Interesting facts about Thailand and his capital Bangkok full name original
थाईलैंड का एक खूबसूरत द्वीप - फोटो : Pixabay

थाईलैंड का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है, जिसे पहले 'सियाम' नाम से जाना जाता था। साल 1948 में इसका नाम बदलकर थाईलैंड रखा गया। हालांकि कुछ लोग (खासतौर पर यहां बसने वाले चीनी लोग) थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से ही पुकारना पसंद करते हैं। वैसे तो यह देश बौध धर्म के मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां के 95 फीसदी लोग बौध धर्म के अनुयायी हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां आज भी भगवान राम और विष्णु की पूजा होती है। दरअसल, यहां का राजपरिवार अपने आपको भगवान राम के बेटे कुश का वंशज मानते हैं। 

Interesting facts about Thailand and his capital Bangkok full name original
भगवान विष्णु (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

आपको जानकर हैरानी होगी कि थाईलैंड का राष्ट्रीय ग्रंथ का नाम 'राम कियेन' है, जो रामायण का ही थाई संस्करण है। यहां का राष्ट्रीय चिह्न गरुड़ है और ये तो आप जानते ही होंगे कि गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन माना जाता है। 

Interesting facts about Thailand and his capital Bangkok full name original
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे तो पूरी दुनिया में लोग कुछ न कुछ अंधविश्वास को मानते ही हैं, लेकिन यहां के लोगो में भूत-प्रेतों को लेकर एक अजीब किस्म की मान्यता है। यहां कई लोग भूत-प्रेतों से बचने के लिए अपने घर में उनके लिए एक अलग कमरा बनवाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts about Thailand and his capital Bangkok full name original
थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोंन - फोटो : Social media

इस देश में शाही परिवार का अपमान करना अपराध माना जाता है। चाहे वो इसी देश के निवासी हों या किसी और देश के। यह नियम हर किसी पर लागू होता है। दूसरे देश से आए पर्यटक भी अगर यहां राजपरिवार का अपमान करते हैं या उनकी आलोचना करते हैं तो उन्हें जेल हो सकती है। 

विज्ञापन
Interesting facts about Thailand and his capital Bangkok full name original
थाईलैंड के बौद्ध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दुनिया के कई देशों में शरीर के किसी खास अंग को लेकर अलग-अलग मान्यताएं होती हैं। थाईलैंड में भी कुछ ऐसा ही है। यहां के लोग अपने माथे को शरीर का सबसे पवित्र अंग मानते हैं। यहां किसी दूसरे इंसान के माथे पर हाथ लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। लोग ऐसा करने से बचते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed