फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस शहर से दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस, उसे कितना जानते हैं आप?

Sat, 01 Feb 2020 10:33 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Information about Wuhan city in China where the corona virus havoc began
वुहान, चीन - फोटो : Social media

वुहान शहर का नाम भले ही चीन के बीजिंग या शंघाई जैसे शहरों की लिस्ट में नहीं लिया जाता है लेकिन दुनिया के नक्शे पर इसका अपना वजूद है। वो जगह जहां से कोरोना वायरस की महामारी की शुरुआत हुई, हकीकत में वो एक ऐसा महानगर है जो दुनिया के सभी हिस्सों से जुड़ा हुआ है। 

Information about Wuhan city in China where the corona virus havoc began
वुहान शहर, चीन - फोटो : Social media

वुहान की आबादी को लेकर अलग-अलग आंकड़ें हैं, इसलिए इस पर एक राय बनाना थोड़ा मुश्किल है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो वुहान की जनसंख्या तकरीबन एक करोड़ 10 लाख है। हालांकि साल 2018 के संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक इस शहर में 89 लाख लोग रहते हैं। 

Information about Wuhan city in China where the corona virus havoc began
वुहान शहर, चीन - फोटो : Social media

चाहे जो हो, ये शहर आकार में लंदन के बराबर है और वाशिंगटन डीसी से कहीं बड़ा। एक अनुमान के मुताबिक वुहान दुनिया का 42वां और चीन का सातवां सबसे बड़ा शहर है। वुहान के आकार और इसकी आर्थिक अहमियत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर इस शहर से निकला वायरस कितनी तेजी से एशिया भर में फैल गया। यहां तक कि अमेरिका भी इससे अछूता नहीं रहा। थोड़े शब्दों में कहें तो कोरोना वायरस इतनी तेजी से इसलिए फैल पाया क्योंकि बड़ी तादाद में लोग इस शहर में आते हैं और यहां से कोरोना का संक्रमण लेकर घर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Information about Wuhan city in China where the corona virus havoc began
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

वुहान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर साल 2016 में दो करोड़ यात्रियों की आमद-रफ्त हुई। यहां से लंदन, पेरिस, दुबई और दुनिया के तमाम बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवाएं ली जा सकती हैं। यांग्त्जी नदी के किनारे बसे इस शहर में हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पारंपरिक चीजों का निर्माण होता है। यहां कई औद्योगिक क्षेत्र हैं, उच्च शिक्षा के 52 संस्थान हैं। ऐसा दावा है कि चीन में सबसे ज्यादा अंडरग्रैजुएट छात्र इसी शहर में पढ़ते हैं। दुनिया की 500 बड़ी कंपनियों में से 230 कंपनियों ने वुहान में निवेश कर रखा है। वुहान में निवेश करने वाले देशों में फ्रांस प्रमुख है। 

विज्ञापन
Information about Wuhan city in China where the corona virus havoc began
1940 के समय चीन का वुहान शहर - फोटो : Social media

1886 से 1943 के बीच जब वुहान हांकोउ के नाम से जाना जाता था, तब फ्रांस को यहां विशेष रियायत हासिल थी। फ्रांस की सौ कंपनियों ने वुहान में निवेश किया है, जिनमें कुछ ज्वॉयंट वेंचर्स भी हैं। वुहान में एक बहुत बड़ी पनबिजली परियोजना है। यहां दुनिया भर से सैलानी भी बहुत आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed