{"_id":"690f36aeae67db8a7d03d0ae","slug":"indonesia-python-attacks-tour-guide-know-how-he-escaped-2025-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Python Attacks: सांप खोज रहे टूर गाइड को पानी में खींच ले गया अजगर, फिर जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Python Attacks: सांप खोज रहे टूर गाइड को पानी में खींच ले गया अजगर, फिर जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह
Sat, 08 Nov 2025 05:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 08 Nov 2025 05:55 PM IST
सार
Indonesia Python Attacks: इंडोनेशिया में एक रूह कंपा देने वाली घटना घटी है। इसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां पर एक अजगर ने एक टूर गाइड को अचानक जकड़कर पानी में खींच ले गया।
विज्ञापन
सांप खोज रहे टूर गाइड को पानी में खींच ले गया अजगर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indonesia Python Attacks: इंडोनेशिया में एक रूह कंपा देने वाली घटना घटी है। इसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां पर एक अजगर ने एक टूर गाइड को अचानक जकड़कर पानी में खींच ले गया। अजगर ने गाइड पर हमला करने के कुछ ही पल में गर्दन को मजबूती से लिपट गया। फिर उसे पानी में खींच ले गया।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टूर गाइड सांप को खोजने के लिए निकला था। हेरू नाम का टूर गाइड एक सांप पकड़ने वाला विशेषज्ञ भी है। वह अपनी टीम के साथ नदी में नांव पर सांप की खोज में निकला था। हेरू इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर एक नदी में यात्रा पर थे। तभी उनके ग्रुप को नदी के किनारे एक बड़ा सांप आराम करते दिखा।
विज्ञापन
नाव के किनारे पर बैठे हेरू पर अचानक अजगर ने हमल कर दिया। इसके बाद वह गहरे पानी में पहुंचकर अजगर को सिर के पास से पकड़ने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान अजगर ने हेरू पर उलटा हमला बोल दिया और उसकी गर्दन को जकड़ लिया।
विज्ञापन
Viral Video: रेपिडो राइडर ने सफर के दौरान की गंदी हरकत, महिला ने रिकॉर्ड किया वीडियो और फूट-फूटकर रो पड़ी
अजगर ने कुछ ही सेकेंड में हेरू को पानी के भीतर लेकर चला गया है। यहां से वह सतह के नीचे गायब हो गया। कुछ देर बाद पानी की सतह पर आने के बाद, वह पानी में तेजी से छटपटाने लगा, तो वहीं अजगर ने अपने शरीर को उसके धड़ के चारों ओर लपेटकर जकड़ा शुरू कर दिया था।
Viral Video: ट्रेन को साफ करने के चक्कर में देश गंदा कर गया रेल कर्मचारी, बाहर फेंका सारा कूड़ा, वीडियो वायरल
ऐसे बची जान
इसके बाद टीम के अन्य लोग व पर्यटक हरकत में आ गए और हेरू के गले से अजगर को छुड़ाने की कोशिश शुरू कर दी, क्योंकि वह अधिक संयमित हो गया था। दो लोगों में से एक ने अजगर का सिर और दूसरे ने उसकी पूंछ पकड़कर काफी मेहनत के बाद गाइड को मुक्त कराया।
Viral Video: जरा देखिए इस ड्रामा किंग सांप को, जो फिल्मी स्टाइल में कर रहा है मरने की एक्टिंग, नहीं होगा यकीन
बचने के बाद उस सांप को पकड़ा गया और नाव पर ले जाया गया। जहां हेरू की टीम ने उसे जंगल में वापस छोड़ने से पहले उसके साथ तस्वीरें लीं। इस भयावह घटना का वीडियो बनाने वाले मोहम्मद अलीसा ने बताया कि यह अजगर टीम द्वारा अब तक देखा गया सबसे बड़ा और शक्तिशाली अजगर था।