{"_id":"6a67216f01365cdf1606209a","slug":"indian-woman-uses-hair-claw-to-hold-water-pipe-viral-jugaad-amazes-netizens-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: महिला का देसी दिमाग देख इंजीनियर भी रह जाएंगे दंग, बर्तन धोने का जुगाड़ हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: महिला का देसी दिमाग देख इंजीनियर भी रह जाएंगे दंग, बर्तन धोने का जुगाड़ हुआ वायरल
Mon, 27 Jul 2026 03:02 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 27 Jul 2026 03:02 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का देसी जुगाड़ तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बर्तन धोते समय वह पानी के पाइप को अपने सिर पर रखकर क्लचर से फिक्स कर देती है, जिससे पानी लगातार एक ही जगह गिरता रहता है और वह दोनों हाथों से आराम से बर्तन धो पाती है।
विज्ञापन
महिला का जुगाड़ देख दंग हो गए सब
- फोटो : X @SuchetaSagar
विस्तार
भारतीयों के जुगाड़ की चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक होती है। रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों का ऐसा अनोखा हल निकालना, जो किसी के दिमाग में आसानी से न आए, यही वजह है कि सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ वाले वीडियो अक्सर छा जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक महिला ने बर्तन धोने के दौरान ऐसा देसी तरीका अपनाया कि इंटरनेट यूजर्स उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे। तो आज की इस खबर में आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक महिला रसोई के बाहर बर्तन धोती नजर आती है। उसके सामने बर्तनों का ढेर रखा है और पानी एक पाइप के जरिए आ रहा है। लेकिन मुश्किल यह थी कि अगर वह पाइप पकड़ती, तो बर्तन धोना मुश्किल हो जाता और अगर बर्तन साफ करती, तो पाइप इधर-उधर हो जाता। दोनों काम एक साथ करना आसान नहीं था।
विज्ञापन
Itna ghor talent kaha se late hai ye log 🤣 pic.twitter.com/Cd5eglcUh3
— 🌺 Sucheta 🌺🇮🇳 (@SuchetaSagar) July 26, 2026
विज्ञापन
महिला का जुगाड़ देख दंग हो गए सब
यहीं से शुरू होता है देसी जुगाड़। महिला ने कुछ सेकंड में ऐसी तरकीब निकाली, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। उसने पानी वाले पाइप को अपने सिर पर रखकर बालों में लगे क्लचर की मदद से उसे दबा दिया। क्लचर के सहारे पाइप एक ही जगह पर स्थिर हो गया और पानी लगातार एक तय स्थान पर गिरने लगा। इसके बाद महिला बिना किसी परेशानी के दोनों हाथों से आराम से बर्तन धोने लगती है। न उसे बार-बार पाइप संभालना पड़ता है और न ही पानी की दिशा बदलने की चिंता रहती है। इसी आसान लेकिन अनोखे जुगाड़ ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @SuchetaSagar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है, "इतना घोर टैलेंट कहां से लाते हैं ये लोग।" वीडियो वायरल होने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा, "टैलेंट लेवल अनलिमिटेड है।" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "ये स्किल अलग लेवल का है।" इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि महिला का यह अनोखा जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है।