{"_id":"6a8e6fd32705d667e50b179f","slug":"indian-woman-in-uk-pays-rs-12000-for-20-minute-gutter-cleaning-video-goes-viral-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में जिस काम के लगते हैं चंद सौ रुपये, ब्रिटेन में चुकाए 12 हजार रुपये; वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
भारत में जिस काम के लगते हैं चंद सौ रुपये, ब्रिटेन में चुकाए 12 हजार रुपये; वीडियो वायरल
Wed, 26 Aug 2026 10:17 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:17 AM IST
सार
Indian Woman in UK: ब्रिटेन में रह रहीं भारतीय महिला मंजू शेखावत परमार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि घर की छत के किनारे बनी बारिश की नाली साफ कराने के लिए उन्हें 92 पाउंड यानी करीब 12 हजार रुपये देने पड़े। उनका कहना है कि पूरा काम महज 20 मिनट में पूरा हो गया। वीडियो के बाद भारत और ब्रिटेन में लेबर कॉस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
20 मिनट में नाली साफ और बिल आया 12 हजार
- फोटो : AI
विस्तार
विदेश में रहने वाले लोगों को कई बार वहां की रोजमर्रा की चीजों और सेवाओं की कीमत भारत के मुकाबले काफी अलग नजर आती है। अब ब्रिटेन में रह रहीं भारतीय महिला मंजू शेखावत परमार का एक वीडियो इसी वजह से चर्चा में है। उन्होंने घर की बारिश की नाली साफ कराने का अनुभव शेयर किया, जिसकी कीमत सुनकर कई लोग हैरान रह गए। मंजू ने बताया कि छत के किनारे बनी रेनवॉटर ड्रेन यानी गटर की सफाई के लिए एक कर्मचारी उनके घर आया था। उसने सीढ़ी लगाकर छत तक पहुंचकर नाली में जमा पत्ते, मिट्टी और दूसरी गंदगी साफ की। काम खत्म करने में उसे सिर्फ करीब 20 मिनट लगे। तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन
20 मिनट का काम और 92 पाउंड का बिल
वीडियो में कर्मचारी नाली से निकला कचरा एक बाल्टी में जमा करता दिखाई देता है। वह मंजू को कचरा दिखाते हुए बताता है कि नाली में काफी गंदगी जमा थी। इसके बाद वह घर के दूसरे हिस्से की नाली भी साफ करता है। कुछ ही देर में काम पूरा हो जाता है। कर्मचारी अपना सामान समेटता है और इसके बाद 92 पाउंड का चार्ज लेता है। भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 12 हजार रुपये बैठती है। मंजू ने वीडियो में इसी रकम को लेकर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि महज 20 मिनट के काम के लिए 92 पाउंड यानी करीब 12 हजार रुपये देने पड़े।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by manjushekhawat parmar (@manjushekhawatparmar)
विज्ञापन
भारत में कितना खर्च आएगा?
मंजू ने वीडियो के जरिए लोगों से एक सवाल भी पूछा। उन्होंने जानना चाहा कि भारत में उनके घर की छत की ऐसी नाली साफ कराने में कितना खर्च आता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। कई यूजर्स ने दावा किया कि भारत में इस तरह का काम करीब 200 से 500 रुपये में हो सकता है या कई लोग इसे खुद भी कर लेते हैं।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कुछ यूजर्स ने कहा कि ब्रिटेन में सेवाओं की कीमत ज्यादा होने के पीछे महंगाई, टैक्स, इंश्योरेंस और कुशल कर्मचारियों की लागत जैसे कारण हो सकते हैं। वहीं कई लोगों ने भारत और ब्रिटेन के लेबर कॉस्ट में अंतर को चौंकाने वाला बताया। इससे पहले अमेरिका में दरवाजा ठीक कराने के लिए एक भारतीय को 9500 रुपये देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।