शादी का जिक्र होते हैं धूम-धड़ाके के साथ मन में आती हैं बहुत सारी रस्में। जिसे लोग बहुत ही खुशी के साथ मनाते हैं। हर धर्म, समुदाय और देश में शादी को लेकर अलग-अलग रीति-रिवाज होते हैं लेकिन कई बार ऐसे रीति-रिवाज भी देखने को मिल जाते हैं जो आपको अचरज में डाल देते हैं। क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा देश हैं जहां पर शादी के बाद तीन दिनों तक दूल्हा-दुल्हन शौचालय नहीं जा सकते हैं। यहां पर शादी के तीन दिन बाद तक नवविवाहित जोड़े के शौचालय जाने पर पाबंदी रहती है। इसके बारे में जानकर आप भी कहेंगे कि ये कैसी रस्म है और कहां के लोग हैं जो इतनी अजीब रस्म को निभाते हैं। शादी के बाद ये अनोखी रस्म इंडोनेशिया के टीडॉन्ग नामक समुदाय में निभाई जाती है। इस रस्म को लेकर कई मान्यताएं हैं जिसके चलते लोग इसे निभाते हैं। तो आइए जानते हैं कि क्यों निभाई जाती है ये अनोखी रस्म।
इस देश में शादी के बाद तीन दिनों तक टॉयलेट नहीं जा सकते दूल्हा-दुल्हन, जानिए इस अजब-गजब रिवाज के बारे में
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन