फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Icchadhari Naagin seen sitting on tree People quickly start recording it on their phones, video goes viral

Viral Video: पेड़ की टहनी पर बैठी दिखी इच्छाधारी नागिन? लोग फटाफट फोन में करने लगे रिकॉर्ड, वीडियो वायरल

Wed, 30 Jul 2025 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Jul 2025 10:21 AM IST
सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो में साफ नजर आता है कि एक नागिन पेड़ की टहनी पर मौजूद है। आमतौर पर सांप जमीन या झाड़ियों में देखे जाते हैं, लेकिन इस नागिन का ऊंचे पेड़ पर बैठना हर किसी के लिए चौंकाने वाला है।

विज्ञापन
Icchadhari Naagin seen sitting on tree People quickly start recording it on their phones, video goes viral
पेड़ की टहनी पर बैठी दिखी इच्छाधारी नागिन - फोटो : एक्स@Gurukulam2024

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो जबरदस्त चर्चा में है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। वीडियो में एक नागिन को पेड़ की ऊपरी टहनी पर आराम से बैठे हुए देखा जा सकता है। इस सीन ने लोगों की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है और कई इसे इच्छाधारी नागिन मान रहे हैं। घटना का सीन इतना अलग है कि वहां मौजूद लोगों ने अपने-अपने मोबाइल फोन से इसे रिकॉर्ड कर लिया और अब यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में साफ नजर आता है कि एक नागिन पेड़ की टहनी पर मौजूद है। आमतौर पर सांप जमीन या झाड़ियों में देखे जाते हैं, लेकिन इस नागिन का ऊंचे पेड़ पर बैठना हर किसी के लिए चौंकाने वाला है। इस अनोखी हरकत को देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं और इसे चमत्कार मानने लगे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दिया इच्छाधारी नागिन का टैग
वीडियो में कुछ लोग इस नागिन को नॉर्मल सांप मानने को तैयार नहीं हैं। उनका दावा है कि यह एक इच्छाधारी नागिन है, जो अपने रूप और स्थान को अपनी इच्छा से बदल सकती है। नागिन की मौजूदगी और उसका व्यवहार लोगों को काफी अलग लग रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में भीड़ की आवाजें सुनी जा सकती हैं, जिससे अंदाजा लगता है कि यह दृश्य देखने वाले लोग कितने हैरान थे।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह कोई आम सांप नहीं है, यह इच्छाधारी नागिन है और इसे देखने से मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।” कुछ लोग तो इस नागिन के दर्शन को सौभाग्य से जोड़कर पूजा-पाठ की भी बात कर रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स का मानना है कि यह सीन असली नहीं बल्कि एडिटिंग का नतीजा हो सकता है। उनका कहना है कि तकनीक की मदद से इस वीडियो को इस तरह बनाया गया है कि नागिन का व्यवहार नॉर्मल लगे। कुछ लोग इसे केवल एक नॉर्मल सांप की घटना बता रहे हैं, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। इस बीच कुछ दर्शक ऐसे भी हैं जो इसे काफी ज्यादा एंटरटेनिंग भी मानते हैं। उनके अनुसार यह वीडियो भले ही सच्चा हो या नकली, लेकिन यह लोगों की भावनाओं को छू गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed