{"_id":"68e9da0c3f39ed06ef0059ec","slug":"husband-busy-on-phone-wife-kisses-another-man-behind-his-back-video-sparks-debate-on-internet-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पति फोन में था मशगूल, पीछे पत्नी ने दूसरे लड़के को किया किस, वीडियो ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: पति फोन में था मशगूल, पीछे पत्नी ने दूसरे लड़के को किया किस, वीडियो ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस
Sat, 11 Oct 2025 09:46 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:46 AM IST
सार
Viral Video: कभी-कभी कोई इमोशनल वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर आंखें नम हो जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ, कभी कोई मजाकिया वीडियो सामने आता है जो हमें पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देता है।
विज्ञापन
पत्नी ने की ऐसी शर्मनाक हरकत
- फोटो : एक्स@PramodYdv10
विस्तार
सोशल मीडिया आज हमारी जिंदगी का इतना अहम हिस्सा बन चुका है कि बिना इसके दिन की शुरुआत अधूरी लगती है। जैसे ही हम सुबह उठते हैं, सबसे पहले मोबाइल हाथ में लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब या फिर X खोल लेते हैं। किसी को सुबह का अखबार चाहिए होता है तो किसी को अब फोन पर स्क्रॉलिंग करनी जरूरी लगती है। हर दिन इंटरनेट पर सैकड़ों तस्वीरें, वीडियो और रील्स सामने आती हैं। इनमें से कुछ हमें हंसाते हैं। कुछ रुला देते हैं और कई बार तो ऐसा कंटेंट भी देखने को मिल जाता है जो हमें अंदर तक सोचने पर मजबूर कर देता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कभी-कभी कोई इमोशनल वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर आंखें नम हो जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ, कभी कोई मजाकिया वीडियो सामने आता है जो हमें पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देता है। लेकिन यही सोशल मीडिया कई बार ऐसे-ऐसे वीडियो भी दिखा देता है जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ, जिसने लोगों के बीच खूब चर्चा छेड़ दी।
विज्ञापन
फोन में बिजी पति, पत्नी ने की ऐसी हरकत
वीडियो में दिखाया गया है कि एक पति अपने फोन में इतना बिजी है कि उसे आसपास की कोई खबर ही नहीं है। वह आराम से किसी से फोन पर बात करता दिखाई देता है। लेकिन इसी बीच उसकी पत्नी एक दूसरी ही हरकत कर डालती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति के पास बैठी पत्नी किसी और लड़के को किस कर रही है। यह नजारा देखकर इंटरनेट पर लोग चौकन्ने हो गए और तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे।
विज्ञापन
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
कई लोगों को यह सीन देखकर गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि पत्नी ने अपने पत्नी धर्म को ही भुला दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर नाराजगी जताई और पत्नी के इस व्यवहार को बेशर्मी करार दिया। वहीं, दूसरी ओर कई लोग इस पूरे मामले पर हंसी-मजाक करने लगे और ढेर सारे मीम्स भी बना दिए। कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा कि पति फोन में इतना बिजी था कि उसे पता ही नहीं चला कि उसके सामने क्या हो रहा है। वहीं, एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “अब रिश्ते भी ऑनलाइन स्टेटस जैसे हो गए हैं, ऑफलाइन में सब कुछ उल्टा ही चल रहा है।”