फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Hundreds of snakes found under the girls bed death seen crawling in the bedroom Video goes Viral

Viral Video: लड़की के बिस्तर के नीचे मिला सैंकड़ों सांपों का ढेर, बेडरूम में रेंगती दिखी मौत, देखें वीडियो

Fri, 12 Sep 2025 02:47 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 12 Sep 2025 02:47 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल, यह लड़की ‘सांपों की खेती’ यानी स्नेक फार्मिंग करती है। चीन में पिछले कुछ समय से सांप, बिच्छू, छिपकली और यहां तक कि मकड़ियों को पालने का चलन तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन
Hundreds of snakes found under the girls bed death seen crawling in the bedroom Video goes Viral
लड़की के घर में मिला सैंकड़ों सांप - फोटो : इंस्टाग्राम @vmotorshowofficial
loader

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। ये वीडियो हमारे पड़ोसी मुल्क चीन का है, जहां एक लड़की ने अपने कमरे को ही सांपों का घर बना रखा है। सुनने में यह बात जितनी डरावनी लग रही है, वीडियो देखने पर यह और भी चौंकाने वाली लगती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, यह लड़की ‘सांपों की खेती’ यानी स्नेक फार्मिंग करती है। चीन में पिछले कुछ समय से सांप, बिच्छू, छिपकली और यहां तक कि मकड़ियों को पालने का चलन तेजी से बढ़ा है। वहां लोग इन जीवों को बड़े पैमाने पर पालते हैं क्योंकि इनका इस्तेमाल दवाई बनाने से लेकर खाने तक कई तरह के कामों में किया जाता है। इसलिए वहां अब इसे आम माना जाने लगा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by V Motor Show (@vmotorshowofficial)




लड़की के घर में मिला सैंकड़ों सांप
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की अपने टेंट जैसे कमरे में बिस्तर पर बैठी है। जैसे ही वह रजाई हटाती है, उसके नीचे से सैकड़ों सांप रेंगते हुए निकल आते हैं। किसी के भी लिए यह नजारा इतना डरावना है कि देखकर रूह कांप जाए। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उस लड़की के चेहरे पर जरा भी डर नहीं झलकता। वह बिल्कुल कंफर्टेबल होकर सांपों के बीच रहती है। मानो ये उसके लिए रोज की बात हो।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @vmotorshowofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरानी में पड़ गए हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने कहा कि यह किसी हॉरर फिल्म का सीन लगता है तो किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि "वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है।" एक और यूजर ने कमेंट किया कि अब तो गाजर-मूली की तरह सांपों की खेती भी होने लगी है। सोचने वाली बात यह है कि जहां एक ओर लोग एक छोटे से सांप को देखकर डर जाते हैं, वहीं इस लड़की के कमरे में सैकड़ों सांप हैं और वह उनके बीच आराम से रहती है। जाहिर है कि उसे इनसे बिल्कुल डर नहीं लगता क्योंकि यही उसका काम है। स्नेक फार्मिंग से न सिर्फ लोग कमाई करते हैं बल्कि चीन में इसे एक तरह का कारोबार मान लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed