Viral Video: गर्मी और भूख-प्यास के कारण सड़क पर गिरा घोड़ा, मालिक ने कर दी थप्पड़ों की बरसात, भड़के लोग
Horse viral Video: वीडियो में साफ दिख रहा है कि घोड़ा गर्मी और थकावट के कारण गिर पड़ा है, लेकिन इसके बाद उसके मालिक ने उसे उठाने की बजाय थप्पड़ मारकर खड़ा करने की कोशिश की। वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो इंसानियत पर सवालिया निशान लगा देते हैं और लोग यह सोचने पर भी मजबूर हो जाते हैं कि आखिर इंसान इस हद तक भी कैसे गिर सकता है। हम यह बात यूं ही नहीं कर रहे हैं। अब हाल ही में, कोलकाता की सड़कों पर एक बहुत ही दुखद घटना हुई है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल गया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहुत ही कमजोर, प्यासा और कुपोषित घोड़ा सड़क पर गिरा हुआ दिख रहा है। यह घटना कोलकाता के भवानीपुर इलाके की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि घोड़ा गर्मी और थकावट के कारण गिर पड़ा है, लेकिन इसके बाद उसके मालिक ने उसे उठाने की बजाय थप्पड़ मारकर खड़ा करने की कोशिश की। वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को 'पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' पेटा इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। वीडियो में घोड़ा काफी कमजोर और थका हुआ था। उसे तांगा खींचने के लिए मजबूर किया जा रहा था, हालांकि उसकी स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी। जैसे ही घोड़ा सड़क पर गिरता है, उसका मालिक उसे थप्पड़ मारने लगता है, जबकि घोड़े को तुरंत पानी और देखभाल की आवश्यकता थी। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
A dehydrated and emaciated horse suffered a heatstroke and collapsed in Kolkata, as the handler slapped and yelled at the horse.
विज्ञापन विज्ञापन
We commend the @KolkataPolice for registering an FIR following a PETA India complaint.
Nobody should have to endure such cruelty!
Help us rescue… pic.twitter.com/i1reNpsPaZ— PETA India (@PetaIndia) April 29, 2025
लोगों का फूट पड़ा गु्स्सा
लोगों ने इस घटना की कड़ी आलोचना की। कई यूजर्स ने इसका विरोध भी जताया है और घोड़े की हालत के लिए मालिक को जिम्मेदार ठहराया और कहा है कि उसे सजा मिलनी चाहिए। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "गर्मी में भूखा और बीमार घोड़ा, इस तरह का व्यवहार बेहद गलत है।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "ऐसे लोगों को जेल भेजना चाहिए।"
तुरंत दर्ज हुई शिकायत
पेटा इंडिया ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया है की है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। घोड़े को फिलहाल पशु डॉक्टर्स के पास इलाज के लिए भेजा गया है। पेटा ने पुलिस से यह भी अनुरोध किया है कि घोड़े को जल्द से जल्द जब्त कर उसका इलाज और पुनर्वास किया जाए। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तांगा चालकों पर कड़ी निगरानी होनी चाहिए और पशु अधिकारों से जुड़े कानूनों को सख्त बनाना चाहिए।