फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Have you ever seen a snake yawning The onlookers were left stunned Video goes Viral on Internet

Viral Video: कभी देखा है सांप को जम्हाई लेते हुए? देखने वालों की फटी रह गई आंखें, जानें क्या है पीछे का राज?

Tue, 22 Jul 2025 05:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Jul 2025 05:03 PM IST
सार

Viral Video: यह नजारा इतना अलग है कि लोग बार-बार वीडियो देखकर भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Have you ever seen a snake yawning The onlookers were left stunned Video goes Viral on Internet
सांप को जम्हाई लेते हुए देखा है क्या? - फोटो : इंस्टाग्राम @lauraisabelaleon

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बड़ा सा अजगर दिखाई देता है, जो अपना मुंह बहुत ज्यादा खोलता है। देखने में ऐसा लगता है कि जैसे वह जम्हाई ले रहा हो। बिलकुल वैसे ही जैसे हम इंसान लेते हैं। यह नजारा इतना अलग है कि लोग बार-बार वीडियो देखकर भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @lauraisabelaleon नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजगर अपना जबड़ा बहुत ही अलग तरीके से खोलता है। यह सीन देखने में बिल्कुल वैसा लगता है जैसा कोई इंसान जम्हाई लेते समय करता है। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों की नजर में आ गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Laura Leon (@lauraisabelaleon)




वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
अब तक इस वीडियो को 34 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है और इसे देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कमेंट सेक्शन में भी लोग तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं। किसी ने लिखा, “ये क्या, सांप भी जम्हाई लेते हैं?” एक और यूजर ने कहा, “मैंने पहली बार ऐसा कुछ देखा है।” वहीं, कुछ लोगों को इस वीडियो की सच्चाई पर शक भी हुआ। एक व्यक्ति ने सवाल किया, “कहीं ये वीडियो एआई से तो नहीं बना है?” हालांकि, ज्यादातर लोग इसे एक असली और अजीब घटना मान रहे हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
इस वीडियो को देखकर लोग भले ही हैरान हो गए हों, लेकिन जानकारों का कहना है कि यह एक नॉर्मल प्रोसेस है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जब कोई सांप खासकर अजगर बड़ा भोजन निगलता है तो उसके बाद वह अपने जबड़ों को फिर से सही जगह लाने के लिए इस तरह मुंह खोलता है। यह प्रोसेस देखने में जम्हाई जैसी लगती है, लेकिन असल में वह अपने जबड़ों को रिलैक्स और रीसेट कर रहा होता है। सांपों के जबड़े बहुत खास होते हैं। वे इंसानों की तरह सीधे नहीं जुड़े होते। इसलिए वे अपने शिकार को पूरा निगलने के बाद जबड़े को दोबारा सही पोजीशन में लाने के लिए मुंह को इस तरह खोलते हैं। यह देखकर भले ही लगे कि वे जम्हाई ले रहे हैं, लेकिन असल में वे अपने शरीर को आराम देने की कोशिश कर रहे होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed