{"_id":"64f85514e44615dc200d233a","slug":"have-you-ever-seen-a-29-story-building-with-no-windows-people-said-is-it-home-to-vampires-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: इस 29 मंजिला इमारत को देखकर हैरत में पड़े लोग, बोले- क्या पिशाचों का घर है?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: इस 29 मंजिला इमारत को देखकर हैरत में पड़े लोग, बोले- क्या पिशाचों का घर है?
Wed, 06 Sep 2023 04:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Sep 2023 04:10 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर इस इमारत में कौन रहता होगा? कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि यह पिशाचों का घर है, जहां वह रहते होंगे।
विज्ञापन
Have you ever seen a 29-story building with no windows
- फोटो : Twitter@NoCapFights
विस्तार
Viral Video: दुनिया में अजीबोगरीब चीजों की भरमार है। इनमें कुछ चीजें इंसानों द्वारा बनाई गई हैं, तो वहीं कुछ चीजें प्राकृतिक हैं। इंसानों ने कई ऐसी चीजों का निर्माण किया है, जो पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित करती हैं। दुबई में बनी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा किसी आश्चर्य से कम नहीं है। दुनियाभर में कई हैरान कर देनी वाली इमारतें बनाई गई हैं, जो लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं। आब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक इमारत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
कई फिल्मों में वैंपायर्स यानी पिशाचों की कहानियों को दिखाया गया है। कई फिल्मों में उन घरों को भी दिखाया गया है, जहां पर पिशाच रहते हैं। उन इमारतों में रोशनी आने की कोई जगह नहीं होती है और वह बिल्कुल अंधेरी होती हैं। वायरल वीडियो में दिख रही इमारत भी कुछ वैसी ही है। यह इमारत 29 मंजिला है, जिसमें कोई खिड़की नजर नहीं आ रही है, जिससे इमारत के अंदर रोशनी जा सके।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर इस इमारत में कौन रहता होगा? कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि यह पिशाचों का घर है, जहां वह रहते होंगे। फिल्मों में भी पिशाचों की इमारतें भी कुछ इसी तरह नजर आती हैं।
विज्ञापन
Viral Video: पाकिस्तानी शख्स का चांद पर जाने का वीडियो वायरल, देखकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
अमेरिका के न्यूयॉर्क में यह 29 मंजिला इमारत बनाई गई है। इस इमारत की सबसे खास बात है कि इसमें कोई खिड़की नहीं है। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इस इमारत में लोग कैसे रहते होंगे? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ( पहले ट्विटर) पर इस वीडियो को @NoCapFights नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
Viral Video: टाइगर को छूने की कोशिश कर रहा था शख्स, बाघ ने अचानक दबोच लिया हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा
So is this where all the vampires live now?😂 pic.twitter.com/cX8Wi4KNSx
— Wild content (@NoCapFights) September 4, 2023
Viral Video: बच्चे ने मुंह से निकाली बाइक की आवाज, RX 100 बाइक को भी किया फेल
यह वीडियो सिर्फ 15 सेकेंड का है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि मुझे लगता है कि एक फेडरल जेल है। शिकागो शहर में भी एक ऐसा ही है। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि मेरा मानना है कि यह ‘मेन इन ब्लैक’ का मुख्यालय है।