फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral talent of a kid creating rx 100 bike sound from his mouth video goes viral on internet/

Viral Video: बच्चे ने मुंह से निकाली बाइक की आवाज, RX 100 बाइक को भी किया फेल

Mon, 04 Sep 2023 05:27 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 04 Sep 2023 05:27 PM IST
सार

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा अपने मुंह से बाइक जैसी आवाज निकाल रहा है। जी हां वीडियो की शुरुआत में लड़का कहता है कि वह RX 100 बाइक की आवाज निकालने जा रहा है।

विज्ञापन
viral talent of a kid creating rx 100 bike sound from his mouth video goes viral on internet/
RX 100 sound - फोटो : social media

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ वीडियो हमें खूब हंसाते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। आज हम जिस वीडियो के बारे में बात करने वाले हैं, वह कुछ ऐसा ही है। यह वीडियो इतना फनी है कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। साथ ही बच्चे का अजीबोगरीब टैलेंट देखकर आप हैरान भी हो सकते है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हंसते रह जाएंगे। 
विज्ञापन


वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा अपने मुंह से बाइक जैसी आवाज निकाल रहा है। जी हां वीडियो की शुरुआत में लड़का कहता है कि वह RX 100 बाइक की आवाज निकालने जा रहा है। लड़का वाकई में ऐसी आवाज निकालता है कि आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे। आइए आपको भी ये कमाल का वीडियो दिखाते हैं...
विज्ञापन


देखें वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by Mahesh Kapse (@royal_kastkar___)

विज्ञापन
विज्ञापन


RX 100 बाइक को किया फेल
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चे को अपनी जीभ बाहर निकाल कर अजीबोगरीब तरह से बाइक की आवाज निकालते हुए देखा जा रहा है। लड़के ने जो आवाज निकाली है वह वाकई में एक बाइक जैसी लग रही है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर लोग बच्चे के इस अजीबोगरीब टैलेंट की तारीफ भी कर रहे हैं। इसके अलावा लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों का कहना है कि लड़के ने RX 100 बाइक को भी फेल कर दिया है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर royal_kastkar___ नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3.1 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो को करीब 3 लाख लोगों ने लाइक किया है, जबकि लगभग 2 हजार लोग क्लिप पर कमेंट कर चुके हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed