फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Hands dipped in boiling oil as if washing in water Video goes Viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: खौलते तेल में ऐसे डुबोए हाथ जैसे पानी में धो रहा हो, नजारा देख लोगों के रोंगटे हो गए खड़े

Thu, 13 Nov 2025 04:28 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 13 Nov 2025 04:28 PM IST
सार

Viral Video: अगर आपको कोई कहे कि एक शख्स ने अपने हाथ उबलते हुए तेल में डाल दिए तो क्या आप यकीन करेंगे? सुनने में यह किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो बिल्कुल असली बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Hands dipped in boiling oil as if washing in water Video goes Viral on Internet see netizens reaction
गर्म तेल में हाथ डाल लेता है शख्स - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। कभी कोई जानवर अजीब हरकत करता हुआ दिख जाता है तो कभी कोई इंसान ऐसा स्टंट कर देता है जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, वह यही सोचता रह गया कि भला कोई इंसान ऐसा कैसे कर सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अगर आपको कोई कहे कि एक शख्स ने अपने हाथ उबलते हुए तेल में डाल दिए तो क्या आप यकीन करेंगे? सुनने में यह किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो बिल्कुल असली बताया जा रहा है। इसमें एक आदमी को खौलते तेल की कढ़ाई के पास खड़े देखा जा सकता है। तेल इतना गर्म है कि उसमें से भाप उठ रही है। मगर वह व्यक्ति बिल्कुल आराम से खड़ा है। अचानक वह बिना किसी डर या झिझक के अपना हाथ उस उबलते तेल में डाल देता है और कुछ पल बाद निकाल भी लेता है और उसके चेहरे पर दर्द का कोई असर तक नहीं दिखता
विज्ञापन


गर्म तेल में हाथ डाल लेता है शख्स
वीडियो देखने वाले लोग हैरान रह गए कि आखिर यह कैसे संभव है। आम तौर पर तो थोड़ा सा गर्म तेल भी त्वचा पर गिर जाए तो छाले पड़ जाते हैं, लेकिन इस शख्स का तो कुछ भी नहीं हुआ। ना हाथ जले, ना कोई निशान। इस दौरान वह शख्स बड़े कूल अंदाज में कैमरे की ओर देखता है और तेल की कुछ बूंदें दिखाता है, मानो यह कोई मामूली बात हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आया, लोग कमेंट सेक्शन में टूट पड़े. किसी ने लिखा, “ये तो जादू है भाई” तो किसी ने पूछा, “क्या सच में ये उबलता तेल है या फिर कोई चालाकी?” कई लोगों ने मजाक में लिखा कि यह शख्स शायद हाथ धोने का नया तरीका खोज निकला है। कुछ यूजर्स को लगा कि यह वीडियो एडिटेड है, जबकि कुछ ने कहा कि शायद तेल पूरी तरह उबला हुआ नहीं था या शख्स ने पहले से कोई खास ट्रिक अपना रखी थी। वहीं, कुछ लोगों ने वैज्ञानिक अंदाज में भी राय दी, उनका कहना था कि अगर तेल में नमी या पानी की पतली परत हो तो वह कुछ सेकंड के लिए हाथ को जलने से बचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed