फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Guests were welcomed with cigarette and gutkha at the wedding video goes viral on social media

Viral: शादी में सिगरेट-गुटखे से हुआ मेहमानों का स्वागत, लोग बोले- फ्री में ये मिलना किसी रॉयल ट्रीट से कम नहीं

Thu, 12 Feb 2026 02:58 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 12 Feb 2026 02:58 PM IST
सार

Viral Video: इंटरनेट पर शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं। जिसमें मेहमानों को स्टार्टर की जगह सिगरेट, बीड़ी और गुटखा परोसा जा रहा है। 

विज्ञापन
Guests were welcomed with cigarette and gutkha at the wedding video goes viral on social media
शादी में सिगरेट-गुटखे से की गई मेहमाननवाजी - फोटो : @ca_vanshika_curates

विस्तार

Wedding Viral Video: शादी में मेहमानों का स्वागत उन्हें घर जैसा महसूस कराता है। यह दर्शाता है कि उनकी उपस्थिति आपके लिए मूल्यवान है। हाल ही शादी में हो रही मेहमाननवाजी से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोग हैरान होने के साथ-साथ मजे भी ले रहे हैं। जिसमें मेहमानों को स्टार्टर की जगह सिगरेट, बीड़ी और गुटखा परोसा जा रहा है। 

विज्ञापन

 

Viral Video: दिनदहाड़े बच्ची के गले से चेन खींच फरार हुई लड़की, CCTV फुटेज में कैद हुई शातिर चोरनी की करतूत

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शादियों में मेहमानों को स्टार्टर, जूस या मॉकटेल परोसे जाते हैं, लेकिन इस शादी में वेटर ट्रे में सिगरेट, बीड़ी और गुटखा के पैकेट लेकर घूमते नजर आ रहे हैं। मेहमान भी उसी तरह अपनी पसंद का सामान चुन रहे हैं, जैसे किसी पार्टी में स्नैक्स चुनते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक वेटर बड़ी सी ट्रे में तंबाकू उत्पाद लेकर खड़ा है और लोग उसके आसपास इकट्ठा होकर सिगरेट और गुटखा ले रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by CA_Vanshika_Curates (@ca_vanshika_curates)




वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान

मेहमाननवाजी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @ca_vanshika_curates पर वंशिका नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 3.7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।


Viral Video: बेंगलुरु एयरपोर्ट कुर्सी पर आराम फरमाता दिखा आवारा कुत्ता, वीडियो देख इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Viral Video: कूड़ा बीनने वाले शख्स ने लगाए ऐसे सुर, लोगों को याद आए सोनू निगम

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, बजट के बाद सिगरेट महंगी हो गई है, ऐसे में शादी में फ्री में सिगरेट मिलना किसी “रॉयल ट्रीट” से कम नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, नए टैक्स देखने के बाद, मुझे कोई शक नहीं है। तो वहीं कई यूजर्स ने ये भी कहा कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गढ़वाल के कुछ इलाकों में मेहमानों को तंबाकू देना मेहमाननवाजी का हिस्सा माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed