फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Goat crossing the road when death appeared in front of it trampled by elephant feet flattened in two minutes

Viral Video: सड़क पार कर रही थी बकरी, तभी सामने आ गई मौत, हाथी ने पैरों ने रौंदा, दो मिनट में हुई चपटी

Tue, 14 Oct 2025 09:49 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Oct 2025 09:49 AM IST
सार

Viral Video: बताया जा रहा है कि यह घटना शहर की सड़कों पर हुई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हाथी सड़क पर शान से धीरे-धीरे चलता हुआ आगे बढ़ रहा है। उसके आसपास कुछ बकरियां या तो घास चर रही होती हैं या फिर सड़क पार करने की कोशिश कर रही होती हैं।

विज्ञापन
Goat crossing the road when death appeared in front of it trampled by elephant feet flattened in two minutes
हाथी ने बकरी को कुचला - फोटो : फेसबुक

विस्तार

सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना अनगिनत वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि देखने वाला हंसी रोक ही नहीं पाता, लेकिन कुछ क्लिप्स ऐसे भी होते हैं जो दिल को अंदर तक झकझोर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हिला कर रख दिया। इस वीडियो में एक मासूम बकरी की दर्दनाक मौत दिखाई दे रही है। वीडियो देखते ही दिल बैठ जाता है क्योंकि इसमें एक हाथी अपने विशाल पैरों तले बकरी को रौंद देता है। कुछ ही पलों में बकरी की जान चली जाती है और देखने वाले दंग रह जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि यह घटना शहर की सड़कों पर हुई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हाथी सड़क पर शान से धीरे-धीरे चलता हुआ आगे बढ़ रहा है। उसके आसपास कुछ बकरियां या तो घास चर रही होती हैं या फिर सड़क पार करने की कोशिश कर रही होती हैं। तभी अचानक एक बकरी तेज कदमों से दौड़कर हाथी के सामने आ जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी के पैरों की नीचे आ जाती है बकरी
पूरा मंजर इतनी तेजी से होता है कि न तो हाथी समझ पाता है और न ही बकरी। अगले ही सेकंड हाथी का भारी पैर उस बेचारी बकरी पर पड़ता है और वह वही गिरकर दम तोड़ देती है। यह नजारा इतना चौंकाने वाला है कि वीडियो देखने वाले दोबारा इस क्लिप को देखने की हिम्मत नहीं कर पाते।


दिल दहला देगा वीडियो
वीडियो में यह भी साफ दिख रहा है कि बकरी को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मौत उसके सामने खड़ी है। वह शायद सिर्फ अपने झुंड का पीछा कर रही थी या सड़क पार करना चाहती थी। लेकिन किस्मत ने जैसे उसके रास्ते में मौत बिछा दी हो। हाथी का पैर पड़ते ही सब कुछ खत्म हो जाता है। कैमरे से यह दृश्य कैद कर रहा शख्स भी इस भयानक हादसे को देखकर घबरा जाता है और वीडियो को आगे शूट करने की बजाय तुरंत कैमरा बंद कर देता है।

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कमेंट सेक्शन में किसी ने लिखा कि जानवरों की जिंदगी हमेशा खतरों से घिरी रहती है, वे हर समय मौत के साये में जीते हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो असली नहीं लगता बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ प्रतीत होता है। दरअसल, इंटरनेट पर नकली और एडिट किए गए वीडियो तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए कई यूजर्स इस वीडियो की हकीकत को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed