{"_id":"685396ba9a5fe6bca90b5fcb","slug":"girl-was-going-to-make-a-reel-in-the-rain-as-a-heroine-her-foot-slipped-and-she-fell-down-video-goes-viral-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: हीरोइन बनकर बारिश में रील बनाने जा रही थी दीदी, फिसला पैर और गिरी धड़ाम, हो गया सब पोपट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: हीरोइन बनकर बारिश में रील बनाने जा रही थी दीदी, फिसला पैर और गिरी धड़ाम, हो गया सब पोपट
Thu, 19 Jun 2025 10:19 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:19 AM IST
सार
Viral Video: अगर आपने बॉलीवुड की फिल्मों में कभी देखा है कि कैसे एक्ट्रेस बारिश के बीच या किसी खूबसूरत पहाड़ी जगह पर दौड़ती हुई नजर आती हैं तो आप उस रोमांटिक दृश्य से जरूर वाकिफ होंगे। ठीक वैसी ही फील देने के लिए एक लड़की ने भी इंस्टाग्राम पर एक रील बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
हीरोइन बनकर रील बनाने निकली थी लड़की
- फोटो : इंस्टाग्राम @papa_ki_pari_mampi
विस्तार
सोशल मीडिया आज के समय में वायरल कंटेंट का सबसे बड़ा सोर्स बन चुका है। हर दिन न जाने कितने वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड होते हैं। इनमें से कुछ तो लोगों के सिर चढ़कर बोलते हैं और कुछ गुमनाम रह जाते हैं। लेकिन जो वीडियो वायरल हो जाते हैं। वे या तो बेहद मजेदार होते हैं या फिर किसी अनोखे पल को दिखाते हैं जो दर्शकों को तुरंत आकर्षित कर लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक लड़की का फिल्मी अंदाज में रील बनाना उस पर ही भारी पड़ जाता है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अगर आपने बॉलीवुड की फिल्मों में कभी देखा है कि कैसे एक्ट्रेस बारिश के बीच या किसी खूबसूरत पहाड़ी जगह पर दौड़ती हुई नजर आती हैं तो आप उस रोमांटिक दृश्य से जरूर वाकिफ होंगे। ठीक वैसी ही फील देने के लिए एक लड़की ने भी इंस्टाग्राम पर एक रील बनाने की कोशिश की। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की खुले इलाके में फिल्मी अंदाज में दौड़ रही है। सब कुछ एकदम परफेक्ट चल रहा होता है, लेकिन तभी एक छोटा सा मोड़ आता है जो पूरे वीडियो को वायरल बना देता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
हीरोइन बनने के चक्कर में लड़की का हुआ पोपट
दरअसल, लड़की जिस जगह पर दौड़ रही थी, वहां जमीन पर पानी जमा था और मिट्टी गीली हो गई थी। जैसे ही उसका पैर उस गीली मिट्टी पर पड़ता है, वह अपना संतुलन खो बैठती है और सीधे फिसलकर नीचे गिर जाती है। यह गिरना बिल्कुल अप्रत्याशित था और शायद यही वजह है कि वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लड़की की यह ‘फिल्मी गिरावट’ अब इंस्टाग्राम पर मजेदार ट्रेंड बन चुकी है।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @papa_ki_pari_mampi ने पोस्ट किया है। जब तक यह खबर लिखी गई, तब तक वीडियो को 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। जहां एक ओर वीडियो ने लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया, वहीं दूसरी ओर उस पर आए कमेंट्स ने भी माहौल और हल्का-फुल्का बना दिया। कई यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “पापा की परी तो इस बार उड़ने के बजाय गिर पड़ी।” एक और ने कमेंट किया, “लाल परी गिरी नहीं, फिसल गई।” एक और यूजर ने कहा, “फुर्र से उड़ गई पापा की परी।” वहीं एक रोमांटिक अंदाज में कमेंट आया, “मैं भी कुछ इसी तरह उसके प्यार में गिरा था।”