फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   girl travelled to 3 countries in just three seconds Drielandenpunt video went viral

Zara Hatke: लड़की ने सिर्फ तीन सेकेंड में की 3 देशों की यात्रा, वीडियो देख नहीं होगा भरोसा

Tue, 01 Apr 2025 05:01 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 01 Apr 2025 05:01 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की एक दुनिया के ऐसी जगह पर खड़ी है जहां पर तीन देशों का बॉर्डर मिलता है। ऐसे में वो महज तीन सेकेंड में 3 देशों कूद-कूद कर चली जाती है।

विज्ञापन
girl travelled to 3 countries in just three seconds Drielandenpunt video went viral
सिर्फ 3 सेकेंड में तीन देशों का किया यात्रा - फोटो : Instagram/@jhilik.sadhu

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की महज 3 सेकेंड में तीन देशों की सैर कर लेती है। पहली नजर में यह बात किसी चमत्कार से कम नहीं लगती, लेकिन यह पूरी तरह सच है। यह वीडियो देखकर लोग हैरान रह जा रहे हैं और सोच रहे हैं कि आखिर कोई इतने कम समय में तीन देश कैसे घूम सकता है? इस सवाल का जवाब वीडियो में छुपा है, जो एक अनोखी जगह की कहानी बयां करता है। आइए इस लेख में इस वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samrangy Sadhu (Jhilik) (@jhilik.sadhu)




वीडियो में क्या है खास?
इस वीडियो को एक लड़की ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आचेन शहर के पास प्रसिद्ध तीन-देशों का पॉइंट।' वीडियो में लड़की एक ऐसी जगह पर खड़ी नजर आती हैं, जहां तीन देशों की सीमाएं एक साथ मिलती हैं। वह उछल-कूद करते हुए 3 सेकेंड के अंदर इन तीन देशों में चली जाती हैं। यह देखकर पहले तो यकीन नहीं होता, लेकिन जब जगह की सच्चाई सामने आती है, तब जाकर इस चमत्कार पर भरोसा होता है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं अब आइए इस जगह के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें- Viral Video: बाप-बेटे की जुगलबंदी ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, पिता और दादा बनने कि नहीं देखी होगी ऐसी खुशी

कहां है यह अनोखी जगह?
यह जगह कोई और नहीं, बल्कि नीदरलैंड, बेल्जियम और जर्मनी की सीमाओं का मिलन बिंदु है, जिसे डच भाषा में 'ड्रीलैंडेनपंट' (Drielandenpunt) कहा जाता है। यह स्थल नीदरलैंड के लिम्बर्ग प्रांत में वाल्स शहर के पास वैल्सरबर्ग पहाड़ी पर स्थित है। यहां एक पत्थर का निशान है, जिस पर 'एनएल' (नीदरलैंड), 'बी' (बेल्जियम) और 'डी' (जर्मनी) लिखा है। इस बिंदु पर खड़े होकर आप एक साथ तीन देशों में कदम रख सकते हैं। वीडियो में दिख रही लड़की इसी जगह पर उछलते हुए तीनों देशों की सीमा पार करती दिख रही हैं। खास बात यह है कि यहां कोई सैन्य चौकी या सख्त पहरा नहीं है, क्योंकि ये देश शेंगेन क्षेत्र का हिस्सा हैं, जहां सीमाएं खुली हैं।

ये भी पढ़ें- Zara Hatke: कछुए को देखकर आंखे फाड़कर देखती रही बल्ली, तभी बीच में टपक पड़ा कुत्ता और फिर...

सोशल मीडिया पर धूम
इस वीडियो लोग इंटरनेट पर तेजी से शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '3 सेकेंड में वर्ल्ड टूर, वाह!'। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'यह तो ट्रैवलिंग का सबसे अच्छा तरीका है।' वीडियो को देखकर लोग न केवल हैरान हैं, बल्कि इस अनोखी जगह के बारे में जानने के लिए उत्सुक भी हो रहे हैं। इस वीडियो को @jhilik.sadhu नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed