अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को स्कूल से निकाल दिया गया था, जिससे गुस्सा होकर उसने एक-47 राइफल खरीद ली और 400 लोगों को गोली मारने की धमकी दे दी, जिसमें उसके पूर्व स्कूल के कुछ छात्र भी शामिल थे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पिट्सबर्ग काउंटी शेरिफ कार्यालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 18 वर्षीय एलेक्सिस विल्सन ने अपने साथ काम करने वाले सहकर्मी को बताया कि उसने एक सेमी ऑटोमेटिक एके-47 राइफल खरीदी है और मैकएलेस्टर में अपने पुराने स्कूल के लोगों को वह गोली मारना चाहती है। उसने अपने सहकर्मी को राइफल पकड़े अपनी तस्वीर भी दिखाई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
पुलिस ने लड़की को उसके घर के पास से पकड़ लिया। साथ ही उसके कमरे से राइफल के अलावा छह उच्च क्षमता वाली मैगजीन और कई तरह के अन्य हथियार भी बरामद किए। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह सिर्फ अपने सहकर्मी को बता रही थी कि हथियार से डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन उसने ये नहीं बताया कि क्यों उसने अपने स्कूल के छात्रों सहित 400 लोगों को गोली मारने की धमकी दी थी।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की पर झूठे आतंकी हमले का आरोप लगाते हुए उसे स्थानीय जेल में दो लाख 50 हजार डॉलर यानी करीब एक करोड़ 78 लाख रुपये के बॉन्ड पर रखा गया है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जांचकर्ताओं ने बताया कि लड़की को स्कूल में चाकू लाने और उसके कुछ सामान पर स्वास्तिक चिह्न रखने को लेकर निलंबित कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि दोषी सिद्ध होने पर उसे 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।