फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl steals makeup items worth Rs 43 thousand from mall yet is not jailed gets this punishment Know here

Viral News: लड़की ने मॉल से की 43 हजार रुपये के मेकअप के सामान की चोरी, फिर भी नहीं हुई जेल, मिली यह सजा

Tue, 23 Sep 2025 05:15 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 23 Sep 2025 05:15 PM IST
सार

Viral News: हाल ही में जिनी का नाम तब सुर्खियों में आया, जब उन पर लगभग 43 हजार रुपये के मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स चोरी करने का आरोप लगा। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया क्योंकि लोग मानते थे कि वो एक सफल और ग्लैमरस लाइफ जीती हैं।

विज्ञापन
Girl steals makeup items worth Rs 43 thousand from mall yet is not jailed gets this punishment Know here
इंफ्लुएंसर ने चुराया मेकअप का सामान - फोटो : एक्स

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर लोग अपनी चमक-दमक वाली लाइफस्टाइल दिखाकर फेमस हो जाते हैं। हर दिन आप इंस्टाग्राम या टिकटॉक पर ऐसे इन्फ्लुएंसर देखते होंगे, जो महंगे कपड़े, मेकअप और लग्जरी चीजें दिखाकर फैंस को आकर्षित करते हैं। लेकिन सोचिए अगर ऐसा कोई इन्फ्लुएंसर चोरी करते हुए पकड़ा जाए तो? बिल्कुल यही हुआ सिंगापुर की मशहूर इन्फ्लुएंसर जिनी यामागुची के साथ। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चोरी करने के बाद भी इस इंफ्लुएंसर को जेल नहीं होती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


इंफ्लुएंसर ने चुराया 43 हजार का मेकअप
हाल ही में जिनी का नाम तब सुर्खियों में आया, जब उन पर लगभग 43 हजार रुपये के मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स चोरी करने का आरोप लगा। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया क्योंकि लोग मानते थे कि वो एक सफल और ग्लैमरस लाइफ जीती हैं। जिनी अपनी दोस्त ली सुएट के साथ सिंगापुर के मशहूर डन डन डॉन्की सुपर मार्केट गई थीं। वहां दोनों ने मिलकर 27 सामान चोरी कर लिए। इन सामानों में ब्लशर, विटामिन सी सीरम, टोट बैग और दूसरे स्किनकेयर व मेकअप प्रोडक्ट्स शामिल थे। दोनों यह सब बैग में डालकर निकलने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन सुपरमार्केट के एक कर्मचारी ने उनकी हरकत देख ली।
विज्ञापन


कोर्ट ने नहीं भेजा जेल
कर्मचारी ने तुरंत मैनेजर को बताया और फिर पुलिस को बुला लिया गया। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर साफ दिखा कि जिनी और उनकी दोस्त ने चोरी की थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश होने पर उन्होंने अपना अपराध मान भी लिया। जिनी को उनके घर से आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया। जांच में यह बात सामने आई कि जिनी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। इसलिए कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने के बजाय डे रिपोर्टिंग ऑर्डर की सजा दी। इसके तहत उन्हें अगले तीन महीनों तक हर दिन रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने दिया यह ऑर्डर
इसके अलावा उन्हें इलेक्ट्रॉनिक टैग पहनना पड़ा है, जिससे उनकी लोकेशन पर नजर रखी जाएगी। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि जिनी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू में रहना होगा। यानी इन घंटों में वे घर से बाहर नहीं निकल सकतीं। जिनी की उम्र अभी सिर्फ 30 साल है। उन्होंने कोर्ट में अपनी गलती मान ली और माफी भी मांगी। कोर्ट का मानना है कि ये सजा उन्हें सुधारने में मदद करेगी और आगे जाकर शायद वे ऐसी हरकत दोबारा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed