फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl performed weird dance while making a reel on the metro wearing red saree viral video

Viral Video: मेट्रो में दिखी रील बनाने की सनक, लड़की का अजीबोगरीब डांस देख घबराए लोग

Tue, 21 Jul 2026 02:13 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 21 Jul 2026 02:13 PM IST
सार

Metro Viral Video: वीडियो में एक लड़की मेट्रो में रील बनाते हुए अजीबोगरीब डांस करती नजर आ रही है, जिसे देख वहां मौजूद लोग हैरानी से उसे देखने लगते हैं। 

विज्ञापन
Girl performed weird dance while making a reel on the metro wearing red saree viral video
मेट्रो में अजीबोगरीब डांस करती लड़की - फोटो : @anushka_sister31

विस्तार

Girl Bizarre Dance Metro In Red Saree Viral Video: मेट्रो का नाम आते ही अक्सर लोगों के दिमाग में हंगामा, विवाद और रील्स की तस्वीरें और वीडियो उभर आते हैं। आज कल लोग रील्स बनाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, यहां तक कि अपने आस-पास वाले लोगों तक की परवाह भी नहीं करते। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें एक लड़की मेट्रो में डांस करते हुए रील बनाती नजर आ रही है। 

विज्ञापन

Viral Video: नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा डांस, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन ने जीता लोगों का दिल
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक लड़की लाल रंग की साड़ी पहने मेट्रो में अजीब तरह का डांस करती दिखाई दे रही है। उसका डांस, डांस कम और उछल कूद ज्यादा नजर आ रहा है। जिसे देख मेट्रो में मौजूद लोग भी हैरान हो जाते हैं। लड़की गाने की धुन और थाप को पीछे छोड़ आगे निकल जाती है और मेट्रो फर्श पर उछल कूद करते हुए कभी नीचे बैठ जाती है तो कभी खड़े होकर अजीब से स्टेप्स करने लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DIVYANSHI (@anushka_sister31)


मेट्रो में अजीबोगरीब डांस करती लड़की के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इतना कॉन्फिडेंस दीदी पढ़ाई में दिखाती तो आज मेट्रो में डांस नहीं करना पड़ता। दूसरे शख्स ने लिखा- मेट्रो में इन लोगों की वजह से अच्छा टाइम पास हो जाता है। 

Viral Video: बीच सड़क पर बंद पड़ी महिला की इलेक्ट्रिक कार, आर्मी जवान ने पेश की इंसानियत की मिसाल

Viral Video: दूध का डोलचा गले में डाल नन्ही बच्ची ने किया कुछ ऐसा, 12 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो


यह पहली बार नहीं है, जब मेट्रो में इस तरह की हरकत करते लोगों का वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार मेट्रो में लोग अजीबोगरीब हरकत करते नजर आते हैं। कभी सीट को लेकर झगड़ा होता है, तो कई बार लोग आपस में लड़ते-भिड़ते नजर आते हैं। ऐसे वीडियो यात्रियों से लेकर इंटरनेट तक का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed