फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl booked a ride ran out of petrol pump but the driver did not reduce the fare by a single rupee

Viral Post: लड़की ने बुक की राइड, पेट्रोल हुआ खत्म तो पंप तक गई साथ फिर हुई ऐसी घटना की पोस्ट हो गई वायरल

Tue, 04 Nov 2025 01:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 04 Nov 2025 01:12 PM IST
सार

Viral Post: आयुषी ने बताया कि एक दिन ऑफिस से घर लौटते वक्त उन्होंने ओला बाइक बुक की। शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद ड्राइवर ने अचानक बाइक रोक दी।

विज्ञापन
Girl booked a ride ran out of petrol pump but the driver did not reduce the fare by a single rupee
इंसानियत दिखाने का नहीं मिला फल - फोटो : social media

विस्तार

जयपुर की रहने वाली आयुषी ने हाल ही में अपने साथ हुई एक बाइक राइड का अनुभव अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया, जो देखने में तो बहुत नॉर्मल था, लेकिन उसमें इंसानियत और समझदारी का गहरा सबक छिपा था। उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा, क्योंकि इसमें एक छोटी-सी घटना में बड़ी सीख थी। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या पोस्ट किया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
आयुषी ने बताया कि एक दिन ऑफिस से घर लौटते वक्त उन्होंने ओला बाइक बुक की। शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद ड्राइवर ने अचानक बाइक रोक दी। उन्होंने सोचा कि शायद कोई टेक्निकल दिक्कत होगी, लेकिन ड्राइवर ने कहा, “मैडम, पेट्रोल खत्म हो गया है।” इस वक्त आयुषी के सामने दो रास्ते थे। या तो राइड कैंसल करके दूसरी बुक करें या फिर ड्राइवर की मदद करें। उन्होंने बिना झिझके दूसरा रास्ता चुना और ड्राइवर के साथ पैदल पेट्रोल पंप तक जाने लगीं।
विज्ञापन


https://www.linkedin.com/posts/ayushi-gupta-663257245_yesterday-i-took-an-ola-bike-home-from-office-activity-7390624740056543232-llCf?utm_source=share&utm_medium=member_desktop&rcm=ACoAAFCMAoABR_zu67e1SdLERVRFDm_uOqcYotw
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुषी ने की ड्राइवर की मदद
करीब एक किलोमीटर दोनों पैदल चले। चलते वक्त आयुषी ने देखा कि उनके मोबाइल पर दिखने वाला ETA यानी पहुंचने का अनुमानित समय 6:33 से बढ़कर 7 बजे हो गया था, लेकिन उन्हें कोई गुस्सा नहीं आया। उन्होंने मन ही मन सोचा, ‘चलो, थोड़ी शाम की वॉक हो गई।’ पेट्रोल भरवाने के बाद दोनों फिर बाइक पर बैठे और सफर पूरा हुआ। घर पहुंचने पर ऐप में किराया 101 रुपये दिखा। उन्होंने बिना देर किए पेमेंट किया और उतरने लगीं। तभी ड्राइवर ने पीछे से कहा, “मैडम 108 रुपये हुआ है।” आयुषी थोड़ी हैरान हुईं बोलीं, “लेकिन ऐप तो 101 रुपये दिखा रहा था।” ड्राइवर ने कहा, “शायद बढ़ गया होगा।” उन्होंने कुछ नहीं कहा, बस मुस्कुराई और 7 रुपये और दे दिए।


इंसानियत दिखाने का नहीं मिला फल
घर पहुंचकर जब उन्होंने यह बात मां को सुनाई तो मां की आंखों में आंसू आ गए। वो रोने लगीं, लेकिन वजह सिर्फ सात रुपये नहीं थी। उन्हें दुख इस बात का था कि उनकी बेटी ने पूरे समय ड्राइवर की मदद की। धूप में पैदल चली, देर हुई लेकिन शिकायत नहीं की फिर भी उसी ड्राइवर ने अंत में उससे वो पैसे ले लिए जो उसकी ही गलती से बढ़े थे। जब आयुषी ने यह बात अपने भाई को बताई तो वह हंसते हुए बोला, “अरे सात रुपये के लिए रो रही हो?” लेकिन वह नहीं समझ पाया कि बात पैसों की नहीं, बल्कि भरोसे और इंसानियत की थी। तभी उनकी मां ने बहुत सुंदर बात कही, “बेटा, कभी-कभी लोग अपनी परेशानियों में इतने उलझ जाते हैं कि उन्हें सामने वाले की अच्छाई नजर ही नहीं आती। इसका मतलब ये नहीं कि तुम्हारी दया बेकार गई। तुमने अच्छा किया, वही तुम्हारे भीतर की रोशनी है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed