फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवाई जहाज से शादी करने जा रही है ये लड़की, छह साल पहले हुआ था अजीबोगरीब प्यार

Tue, 04 Feb 2020 05:11 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 04 Feb 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Germany woman is planning to marry with plane in March after a long distance relationship of 6 years
हवाई जहाज से शादी करेगी ये लड़की - फोटो : Instagram

इंसान से या किसी जीव-जंतु से यानी सजीव चीजों से किसी व्यक्ति को प्यार हो-मोहब्बत हो, ये तो समझ में आता है, लेकिन निर्जीव चीजों से कोई प्यार करे, यह समझ के बिल्कुल परे है। लेकिन जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। यहां 30 वर्षीय एक लड़की को छह साल पहले बोइंग 737-800 विमान से प्यार हुआ और अब मार्च में यानी अगले महीने में वो इस हवाई जहाज से शादी करने जा रही है। यह अनोखी शादी नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में होगी। 

Germany woman is planning to marry with plane in March after a long distance relationship of 6 years
हवाई जहाज से शादी करेगी ये लड़की - फोटो : Instagram

लड़की का नाम मिशेल कोबके है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिशेल ने पहली बार इस बोइंग विमान को मार्च 2014 में टेगल एयरपोर्ट पर देखा था और पहली नजर में ही उन्हें इस विमान से प्यार हो गया। इतना ही नहीं, वह मन ही मन उससे शादी करने के भी सपने देखने लगीं। मिशेल कहती हैं कि यह उनका लॉन्ग डिस्टेन्स लव यानी लंबी दूरी का प्यार है। उन्हें इस हवाई जहाज के विंग (पंखे), विंगलेट्स और थ्रस्टर्स (प्रणोदक) बहुत अच्छे लगते हैं। 

Germany woman is planning to marry with plane in March after a long distance relationship of 6 years
हवाई जहाज से शादी करेगी ये लड़की - फोटो : Instagram

मिशेल अपनी मोहब्बत यानी हवाई जहाज को प्यार से 'सात्स' बुलाती हैं। जर्मन भाषा में सात्स का मतलब होता है प्रिय। वह कहती हैं कि सात्स उनका पहला प्यार है। हालांकि साल 2011 में वह एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन वह प्यार ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Germany woman is planning to marry with plane in March after a long distance relationship of 6 years
हवाई जहाज से शादी करेगी ये लड़की - फोटो : Instagram

मिशेल पेशे से एक सेल्सवुमन हैं। वह अक्सर अपने प्यार यानी विमान को देखने एयरपोर्ट चली जाती हैं। हालांकि उन्होंने उस विमान का एक टॉल मॉडल भी खरीद लिया है और हमेशा अपने पास रखती हैं, ताकि वह अपने प्यार से दूरी महसूस ना करें। यहां तक कि वह उसी के साथ सोती भी हैं। हैरानी की बात तो ये है कि उनके अजीबोगरीब प्यार के बारे में उनके परिवार को भी पता है, लेकिन उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। 

विज्ञापन
Germany woman is planning to marry with plane in March after a long distance relationship of 6 years
हवाई जहाज से शादी करेगी ये लड़की - फोटो : Instagram

हालांकि, मिशेल के कुछ दोस्तों का मानना है कि उसका किसी हवाई जहाज से प्यार एक तरह का डिसऑर्डर (विकार) है। ऐसे विकार में लोगों को निर्जीव चीजों से प्यार हो जाता है। ऐसे विकार को 'ऑब्जेक्टोफिलिया' कहा जाता है। इसके इतर मिशेल कहती हैं कि हवाई जहाजों के पार्ट्स इकट्ठा करना उनका शौक है। वह आगे चलकर बोइंग विमानों की मैकेनिक बनना चाहती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed