फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Germany Police Investigate Robot After Alleged Assault on Teen Girl Video goes Viral

16 साल की लड़की से रोबोट ने किया छेड़छाड़, पुलिस तक पहुंचा मामला; सोशल मीडिया पर लाइव थी पूरी घटना

Wed, 14 Oct 2026 10:12 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 Oct 2026 10:12 AM IST
सार

Viral Video: जर्मनी में महिलाओं के साथ कथित तौर पर गलत हरकतें करने वाले एक रोबोट को पुलिस ने जब्त किया है। मामले में 16 और 19 साल के दो युवक भी जांच के दायरे में हैं। पुलिस पता लगा रही है कि रोबोट पहले से प्रोग्राम था या उसे मौके पर कंट्रोल किया जा रहा था।
 

विज्ञापन
Germany Police Investigate Robot After Alleged Assault on Teen Girl Video goes Viral
महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगा रोबोट - फोटो : AI

विस्तार

जरा सोचिए सड़क पर कोई इंसान नहीं, बल्कि एक रोबोट महिलाओं के साथ गलत हरकत करने लगे तो क्या होगा? जर्मनी में ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर गलत तरीके से छूने और धक्का देने के मामले में पुलिस ने एक रोबोट को जब्त कर लिया है। पुलिस इस मामले में यौन उत्पीड़न की आशंका के तहत जांच कर रही है। रोबोट को चला रहे 16 साल के लड़के और उसके 19 साल के साथी को भी संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि रोबोट को पहले से ऐसी हरकतों के लिए तैयार किया गया था या दोनों युवक उसे उसी समय कंट्रोल कर रहे थे। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


 छूने के बाद दिया धक्का
कोलोन पुलिस के प्रवक्ता क्रिस्टोफ बर्मेल के मुताबिक यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुई। आरोप है कि रोबोट ने एक लड़की को छुआ और फिर उसे धक्का दिया। दोनों युवकों ने इस पूरी घटना को सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया और इस दौरान कमेंट्री भी की। पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। फिलहाल उन्हें आरोपी घोषित नहीं किया गया है। पुलिस रोबोट की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि घटना के समय उसे किस तरह चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


मूंछ, चश्मा और सोने की चेन वाला रोबोट
नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया पुलिस ने फेसबुक पर रोबोट की एक तस्वीर भी साझा की है। रिपोर्ट के मुताबिक यह रोबोट करीब 3 फीट 11 इंच यानी लगभग 1.2 मीटर लंबा था। इसके शरीर पर सफेद टैंक टॉप और काले स्वेटपैंट थे। गले में सोने की चेन, आंखों पर धूप का चश्मा और चेहरे पर नकली मूंछें भी थीं। लाल और सुनहरे रंग के इस रोबोट की तस्वीर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के बीच ले जाकर कराई हरकतें
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवक रोबोट को महिलाओं के एक समूह की ओर ले जाते दिखाई देते हैं। सड़क पर लोगों की भीड़ के बीच रोबोट एक महिला से टकराता है और दूसरी महिलाओं को गले लगाता नजर आता है। वीडियो में कथित तौर पर गलत हरकतों के बाद एक युवक रोबोट पर चिल्लाता और उसे पीछे खींचता दिखाई देता है। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग हंसने लगते हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रोबोट ने ये हरकतें कैसे कीं और इसमें दोनों युवकों की क्या भूमिका थी। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed