हवा में उड़ता दिखा शख्स, फ्रांस के राष्ट्रपति ने शेयर किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको कोई इंसान हवा में उड़ता दिखे तो शायद आपको भी हैरानी होगी। कुछ ऐसा ही नजारा दिखा फ्रांस में, जिसका वीडियो वहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो रविवार को फ्रांस में हुए बैस्टील दिवस परेड के दौरान का है।
पेरिस में हुए बैस्टील दिवस परेड में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटा भी शामिल हुए थे। फ्रांसीसी आविष्कारक और उद्यमी फ्रैंकी जपाटा ने इस परेड में अपने अत्याधुनिक फ्लाईबोर्ड का प्रदर्शन किया, जिसका वीडियो मैंक्रो ने शेयर किया है।
इस परेड में सशस्त्र बलों के करीब 4300 सदस्य, 196 वाहन, 237 घोड़ों, 69 विमानों और 39 हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया।
Fier de notre armée, moderne et innovante. pic.twitter.com/DQvIfPolQf
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) July 14, 2019